Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने क्‍यों भारत नहीं आएंगे पुतिन? पीएम मोदी से फोन पर की बात

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 07:59 PM (IST)

    पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच यह बातचीत पिछले हफ्ते आई उन खबरों के बाद हुई है जिसमें संकेत दिए गए थे कि रूसी राष्ट्रपति सितंबर में नई दिल्ली में ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।
    पीएम मोदी ने रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।

    HighLights

    1. PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात
    2. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
    3. जी-20 से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने किया पीएम मोदी को फोन

    नई दिल्ली, एएनआई: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान वाल्दिमीर पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।

    जी20 में शामिल नहीं होंगे पुतिन

    पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच यह बातचीत पिछले हफ्ते आई उन खबरों के बाद हुई है, जिसमें संकेत दिए गए थे कि रूसी राष्ट्रपति सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे। वहीं, शुक्रवार को क्रेमलिन की ओर से हुई एक घोषणा में बताया गया था कि पुतिन कुछ अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और मुख्य अभी उनका मुख्य फोकस यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान पर है।

    इंडोनेशिया से भारत ने ग्रहण की G20 की अध्यक्षता

    गौरतलब है कि, भारतीय राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। यह शिखर सम्मेलन भारत में वैश्विक नेताओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक होने की उम्मीद है। भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी।

    इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया था कि राष्ट्रपति पुतिन की नई दिल्ली में आयोजित हो रहे जी-20 समिट में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।

    खबरें और भी