यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prigozhin Plane Crash: प्रिगोजिन विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर बरामद, अभी तक नहीं हुई 10 शवों की पहचान
रूसी वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई थी। अब रूसी जांचकर्ताओं ने शुक्रवार को कहा कि विमान के दुर्घटनाग्रस ...और पढ़ें

मास्को, एएफपी। यूक्रेन युद्ध के बीच भाड़े के सैनिकों वाले रूसी वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई थी। अब रूसी जांचकर्ताओं ने शुक्रवार को कहा कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त वाले स्थान से फ्लाइट रिकॉर्डर के साथ-साथ विमान में सवार दस लोगों के शव को बरामद किया गया है।
दुर्घटना स्थल से 10 शव बरामद
मालूम हो कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने के कुछ महीनों बाद विमान दुर्घटना हुई है। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने विमान दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। रूस की जांच समिति ने सोशल मीडिया पर बताया कि शुरुआती जांच के दौरान विमान दुर्घटनास्थल से 10 पीड़ितों के शव बरामद किए गए हैं
जांचकर्ताओं ने बरामद की फ्लाइट रिकॉर्डर
जांच समिति ने बताया कि विमान हादसे के शिकार लोगों की पहचान के लिए शवों का आणविक आनुवंशिकी विश्लेषण (Molecular Genetic Analysis) किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि घटनास्थल से 'फ्लाइट रिकॉर्डर' को भी बरामद कर लिया गया है।
रूसी राष्ट्रपति ने घटना पर जताया दुख
वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत पर दुख जताया है। उन्होंने वैगनर प्रमुख को प्रतिभाशाली व्यक्ति बताते हुए कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन ने कुछ गलतियां कीं। राष्ट्रपति पुतिन ने अपने बयान में कहा कि प्रिगोझिन ने यूक्रेन युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।