मेडिकल डेटा लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने कथित मेडिकल डेटा लीक और साइबर हमले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी किया है। ...और पढ़ें
-1786034560181_m.webp)
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब (फोटो-पीटीआई)
HighLights
सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल डेटा लीक पर नोटिस जारी किया।
डेढ़ लाख से अधिक नागरिकों का डेटा लीक होने का आरोप।
सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका पर केंद्र और संबंधित राज्यों को नोटिस जारी किया, जिसमें एक कथित बड़े पैमाने पर मेडिकल डाटा लीक और साइबर हमले की सीबीआइ जांच की मांग की गई है।
याचिका में यह दावा किया गया है कि डेढ़ लाख से अधिक भारतीय नागरिकों के व्यक्तिगत और चिकित्सा रिकार्ड कथित रूप से सिंगापुर स्थित एक सर्वर पर स्थानांतरित किए गए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील के परमेश्वर की दलीलें सुनने के बाद प्रतिवादियों से जवाब मांगा।
सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराधों के लिए नए सिरे से विधायी समीक्षा की जरूरत हो सकती है।
जस्टिस बागची ने कहा कि कोर्ट ने पूर्व में देश के सालिसिटर जनरल से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में संशोधनों की आवश्यकता पर गौर करने के लिए कहा था।
याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि डेढ़ लाख से ज्यादा नागरिकों की संवेदनशील जानकारी समेत आधार, पैन नंबर और मेडिकल रिकार्ड लीक हुआ।
याचिका के अनुसार, बेसेमर वेंचर पार्टनर्स द्वारा प्रमोट कंपनियां - रेमेडीनेट टेक्नोलाजीज, आइएचएक्स, मेडी असिस्ट और परफियोस - इस घटना से जुड़ी थीं।
(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया प्लान, अब 19 अगस्त को होगी अगली सुनवाई