Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'असम में अवैध घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी', भाजपा की शानदार जीत पर बोले सीएम सरमा

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:03 AM (IST)

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भाजपा के लगातार तीसरी जीत के बाद अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान जारी रखने का ऐलान किया है। ...और पढ़ें

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। (फाइल फोटो)

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान जारी रखने का सीएम सरमा का संकल्प।

    2. बांग्लादेशी मूल के मुसलमानों पर कड़े रुख से मिली गठबंधन को जीत।

    3. असमिया पहचान और राज्य में विकास के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

    डिजिल डेस्क, नई दिल्ली। असम में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन की लगातार तीसरी जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान को उसी जोश के साथ जारी रखेगी। सरमा ने आश्वासन दिया कि अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का अभियान जारी रहेगा।

    उन्होंने कहा, ''हमारी पहचान के लिए लड़ाई जारी रहेगी।'' हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश मूल के मुसलमानों के खिलाफ उनकी सरकार के कठोर रुख ने विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के पक्ष में जनता का रुझान बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ।

    'बांग्लादेश के मुसलमानों के खिलाफ उठाए कठोर कदम'

    सीएम सरमा ने कहा कि राजग की जीत असम के मूल निवासियों की जीत है और राज्य में विकास कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया। सरमा ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार और पिछले पांच वर्षों में राज्य में हुए अभूतपूर्व विकास हमारी जीत के मुख्य कारणों में से हैं।

    उन्होंने कहा कि हमने असमिया समुदाय की सुरक्षा का आश्वासन दिया था और इसे पूरा करने के लिए कदम उठाए। असम ने सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में प्रगति की है। बांग्लादेश मूल के मुसलमानों के खिलाफ हमारे कठोर रुख का भी प्रभाव पड़ा। उन्होंने राज्य में भाजपा की शानदार जीत के लिए असम की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

    खबरें और भी

    असम के मुख्यमंत्री कहा, 'हम असम की जनता के आभारी हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया है। आने वाले समय में राज्य में विकास की लहर दौड़ेगी।'

    कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इंकार

    भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल 19 सीटों पर ही कब्जा कर पाई। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्हें विधानसभा चुनावों में भाजपा के मजबूत प्रदर्शन का पहले से ही अनुमान था। उन्होंने असम में कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इन्कार किया। मजाक उड़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास पहले से ही 102 विधायक हैं, हम और कितने विधायकों का ध्यान रख सकते हैं?

    यह भी पढ़ें: '8 मई को खुद ही खत्म हो जाएगी सदस्यता', ममता के इस्तीफा न देने पर बोली बीजेपी