Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Session 2024: पेपर लीक मामले पर भी बोलीं राष्ट्रपति, संसद में अभिभाषण के दौरान किया जिक्र

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 12:08 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज संसद में अपना पहला अभिभाषण दिया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में NEET पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुर्मु ...और पढ़ें

    संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने किया पेपर लीक का जिक्र
    संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने किया पेपर लीक का जिक्र

    HighLights

    1. NDA सरकार के गठन के बाद मुर्मु का पहला अभिभाषण
    2. मुर्मु ने किया पेपर लीक मामले का जिक्र
    3. आपातकाल पर भी कही ये बात

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एनडीए सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने संसद में कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये 18वीं लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी।

    NEET पेपर लीक की होगी जांच- राष्ट्रपति मुर्मु

    वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेपर लीक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करेगी। पेपर लीक मामले की जांच को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि संसद ने पेपर लीक कानून भी बनाया है और पेपर लीक (NEET Paper leak 2024) के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। 

    दलगत राजनीति से उठे ऊपर- मुर्मु

    द्रौपदी मुर्मु ने संसद में कहा कि पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामलों की उच्च स्तर पर जांच की जा रही है; दलगत राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत है। 

    उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है।  

    वहीं, अपने भाषण में द्रौपदी मुर्मु ने कांग्रेस शासन में लगाई गई इमरजेंसी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून, 1975 को पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था। इमरजेंसी संविधान पर सबसे बड़ा हमला थी।  

    यह भी पढ़ें- संजय राउत ने राष्ट्रपति मुर्मु पर साधा निशाना, बोले- तानाशाह सरकार की जिम्मेदार वह भी हैं, उन्हें सरकार को रोकना चाहिए

    यह भी पढ़ें- Bengaluru: कन्नड़ अभिनेता दर्शन की पत्नी ने उनके प्रशंसकों से की शांत रहने की अपील, हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में हैं कई आरोपी