खत्म हुई विजय की टेंशन... VCK ने दिया बिना शर्त समर्थन, तमिलनाडु में सरकार बनाने का रास्ता साफ
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। वीसीके के बिना शर्त समर्थन से टीवीके को 118 विधायकों का बहुमत मिल गया है। ...और पढ़ें
-1778327319867_m.webp)
VCK के समर्थन से तमिलनाडु में TVK सरकार का रास्ता साफ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में सत्ता को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है और टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK) को विदुतलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने बिना शर्त समर्थन दे दिया है।
एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि VCK के दो विधायकों के समर्थन के साथ TVK के पास 118 विधायकों का समर्थन मिल गया है, जो बहुमत के लिए आवश्यक सटीक संख्या है। अब विजय सभी 118 विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।
दरअसल, विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को पहले 116 निर्वाचित विधायकों का समर्थन प्राप्त था, जिनमें कांग्रेस के पांच और वामपंथी दलों के चार विधायक शामिल थे। लेकिन उन्हें सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन के आवश्यकता थी। वीसीके की दो सीटें जुड़ने से पार्टी की संख्या बढ़कर 118 हो गई है, जिससे विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
वीसीके ने किया निःशर्त समर्थन
वीसीके के विधानमंडल दल के नेता वन्नी अरसु द्वारा राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर को लिखे पत्र में कहा गया, "तमिलनाडु राज्य में सरकार बनाने के उद्देश्य से टीवीके के अध्यक्ष और विधानमंडल दल के नेता विजय के नेतृत्व में टीवीके को अपना समर्थन देते हैं। यह समर्थन तमिलनाडु के लोगों के लिए स्थिर और लोकतांत्रिक शासन सुनिश्चित करने के हित में दिया जा रहा है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया हमारे इस निःशर्त समर्थन को रिकॉर्ड में दर्ज करें।"
खबरें और भी
एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वामपंथी दलों ने जहां बिना शर्त समर्थन दिया था, वहीं कांग्रेस का समर्थन कुछ शर्तों के साथ आया था। वामपंथियों ने विजय के मंत्रिमंडल से खुद को अलग कर लिया, जबकि कांग्रेस को दो मंत्रालयों की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार, एआईएडीएमके के तीन विधायकों ने भी बगावत कर दी है और वे टीवीके में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 'पहले समर्थन जुटाएं, फिर गवर्नर से मिलें', DMK ने विजय पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें- थलापति विजय की TVK ने कौन सी ऐसी गलती कर दी कि तमिलनाडु में हो गया इतना बड़ा ड्रामा? एस. गुरुमूर्ति ने बताया