विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather update: दिल्ली समेत बिहार में भी अब सताएगी ठंड, बर्फ से ढका हिमाचल; अगले 5 दिनों में यहां-यहां होगी बारिश

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 21 Nov 2023 08:26 AM (IST)

पूर्वी लहर के प्रभाव के कारण दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट से लेकर काफी तेज वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर ...और पढ़ें

दिल्ली समेत बिहार में अब सताएगी ठंड (Image: Jagran Graphic)
दिल्ली समेत बिहार में अब सताएगी ठंड (Image: Jagran Graphic)

HighLights

  1. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में होगी भारी बारिश
  2. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा गतिविधि सामान्य से ऊपर रहने की संभावना
  3. 21 से लेकर 25 नवंबर तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, नई पूर्वी लहर के कारण अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है। 20 नवबंर को तमिलनाडु में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। IMD ने पुडुचेरी और कराईकल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को कच्चे रास्तों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

बता दें कि कल से ही केरल और माहे में भारी बारिश हो रही है। यहां के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, तमिलनाडु और केरल में बारिश का दौर आने वाले दो दिनों में और बने रहने की संभावना है। यहां 19 से 23 नवंबर तक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

23 से 29 नवंबर के बीच कहां-कहां होगी बारिश

  • IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी लहर के प्रभाव के कारण, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट से लेकर काफी तेज वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • 23 से 29 नवंबर के बीच उत्तर पश्चिम भारत पर किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना नहीं है।
  • दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा गतिविधि सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
  • पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी बारिश होने की आशंका।
  • उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

अब सताएगी सर्दी

राष्ट्रीय राजधानी समेत अन्य राज्यों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में आज के तापमान में 2 डिग्री तक की कमी होने वाली है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पू्र्व की ओर बढ़ रहा है। इससे उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD के मुताबिक, 21 से लेकर 25 नवंबर तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लुढ़केगा।

क्या है दिल्ली का हाल?

दिल्ली में आज हल्की ठंड महसूस की गई है। बात करें आज (21 नवंबर) के तापमान की तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री बने रहने की संभावना है। इसके अलावा 22 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री होने की संभावना है। दिल्ली में हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार,आनंद विहार में AQI 374, जहांगीरपुरी में 399, लोधी रोड में 315, न्यू मोती बाग में 370 दर्ज किया गया है।

Delhi NCR AQI Today: अभी भी दिल्ली की मुसीबत बढ़ा रहा पराली का धुआं, जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर लोग

अगले 5 दिनों में बिहार में बढ़ेगी ठंड

पटना सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह हल्की धुंध छाई रही। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर में धुंध छाने के साथ मौसम सामान्य रहा। हालांकि, 23 शहरों का तापमान नीचे गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इससे मौसम और भी शुष्क हो गया है। अगले पांच दिनों में यहां के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

Bihar Weather: पटना सहित प्रदेश में पांच दिनों में बढ़ेगी ठंड, 23 शहरों के तापमान में आई गिरावट

हिमाचल में बर्फबारी शुरू, लुढ़का पारा

हिमाचल के शहर शिमला में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। धूप खिलने के बावजूद मंडी में अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, शिमला का अधिकतम तापमान 18.8 पर बना रहा। ठंड की दस्तक के साथ ही प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और भी तेज हो गई है। यहां पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखा गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार यानी आज मौसम साफ बना रहेगा।

Himachal Weather: शिमला से ज्यादा ठंडी हुई मंडी, धूप खिलने के बावजूद लुढ़का पारा; जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।