Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Today: बिहार-मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 08:02 AM (IST)

    Weather Update Today। IMD के मुताबिक आज बिहार कोंकण गोवा दक्षिण गुजरात क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश ह ...और पढ़ें

    Weather Update Today: आज कहां-कहां होगी बारिश?
    Weather Update Today: आज कहां-कहां होगी बारिश?

    HighLights

    1. बिहार और मध्य प्रदेश में होगी भारी बारिश
    2. दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक बादल
    3. 24 सितंबर को बिहार में हुई सबसे अधिक बारिश

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज बिहार, झारखंड, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद इसमें कमी आ सकती है। विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत में आने वाले दिनों में गरज के साथ हल्की से मध्यम और भारी बारिश होने की संभावना है।

    बिहार-महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश

    IMD के मुताबिक, आज बिहार, कोंकण, गोवा, दक्षिण गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

    (फाइल फोटो)

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather: कमजोर हुआ मानसून, फिर भी पटना में बूंदाबांदी के आसार; अररिया समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Today)

    मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    (फोटो सोर्स- IMD)

    यह भी पढ़ें: Rain Update: दिल्ली में ठंडी हवा और बूंदाबांदी से बदला मौसम, गाजियाबाद-नोएडा में छाए बादल; उमस से मिली राहत

    बिहार में कल हुई सबसे ज्यादा बारिश

    IMD के मुताबिक, 24 सितंबर को सर्वाधिक वर्षा बिहार के बसुआ में 29 सेमी और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर में 19 सेमी दर्ज की गई। विभाग ने लोगों से जल भराव और कच्चे रास्ते वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

    (फोटो सोर्स- जागरण ग्राफिक्स)

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में पल-पल बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में चमकेगा सूरज तो रात में होगा ठंड का अहसास; पर्यटन में होगा इजाफा

    केरल और कर्नाटक में आज बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के मुताबिक, 25, 27 और 28 सितंबर को तटीय कर्नाटक, केरल और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी।