Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 07:44 AM (GMT+05:30)

    Weather Update Today। मौसम विभाग के मुताबिक आज से 11 अक्टूबर के दौरान देश के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभ ...और पढ़ें

    Weather update today: आज का मौसम कैसा रहेगा?
    Weather update today: आज का मौसम कैसा रहेगा?

    HighLights

    1. देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    2. दिल्ली में बदल रहा मौसम का मिजाज
    3. देश में वर्षा गतिविधियों में धीरे-धीरे आ रही कमी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं, बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

    आज कहां-कहां होगी बारिश? (Rain Alert Today)

    IMD के मुताबिक, आज से 11 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, नौ और 10 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 10-11 अक्टूबर को केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Weather: नए विक्षोभ आने से मौसम बदलेगा करवट, कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना; जानिए पूरा अपडेट

    दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा? (Delhi Weather Today)

    मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 10 अक्टूबर से बारिश की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।सोमवार और मंगलवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान सबसे अधिक पीतमपुरा में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।

    (फोटो सोर्स- आइएमडी)

    यह भी पढ़ें: PM Modi: पीएम के दौरे से पहले बढ़ी ठंड, अद्वैत आश्रम मायावती में तापमान 12 डिग्री; आगमन पर ऐसा होगा हाल

    हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक, नौ और 10 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में सताएगी गर्मी, उत्तर बिहार में छिटपुट वर्षा के आसार

    विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) और चरम दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के प्रमुख हिस्सों में वर्षा गतिविधि में उल्लेखनीय कमी आएगी।