यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: उत्तर भारत में बारिश, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
Weather Updates पश्चिम विक्षोभ की वजह से एक बार फिर उत्तर भारत में ठंड बढ़ने वाली है। 27 और 28 फरवरी को देश की राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंग ...और पढ़ें

HighLights
- 27 और 28 फरवरी को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की उम्मीद
- पश्चिम विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज (Weather Updates Today) हर दिन बदल रहा है। कुछ दिनों से दिल्ली-NCR सहित देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है।
इसी बीच 25 फरवरी को एक नया पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) हिमालयी क्षेत्रों पर पहुंचेगा, जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसका असर उत्तर भारत के राज्यों पर भी पड़ेगा।
.jpg)
दिल्ली-UP में फिर बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में आज (24 फरवरी) आसमान साफ रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 27 और 28 फरवरी को देश की राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी आशंका है। हालांकि, फरवरी के अंतिम कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
यूपी में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज हवा चलने से मौसम में सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम में नया बदलाव 27 फरवरी से होगा। इस दौरान कई जिलों में बारिश की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP Weather: फिर हो रही ठंड की वापसी, दो दिनों बाद गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में शुष्क बना रहेगा मौसम
बिहार में मौसम (Bihar Weather Update) शुष्क बना रहेगा। 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राज्य के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
खबरें और भी
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की आशंका
बात करें पहाड़ी राज्यों की तो एक बार फिर कुछ राज्यों में बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में 25 से 28 फरवरी तक कई स्थानों पर बारिश और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में 25 से बदलेगा मौसम, महाशिवरात्रि पर बर्फबारी और बारिश के आसार; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट
पंजाब-हरियाणा के जिलों में बारिश का अलर्ट
बात करें पश्चिमी राज्यों की तो हरियाणा के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 26 फरवरी को उत्तर हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं।
26 फरवरी को अंबाला, यमुनानगर व पंचकुला में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब में दिखने की उम्मीद है। 26 और 27 फरवरी को पंजाब (Punjab Weather Update) के कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जबकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।