हापुड़ में 7 साल की बेटी को लेकर पत्नी चली गई मायके, नाराज पति ने फंदे लगाकर दे दी जान
हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी में 35 वर्षीय कैलाश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी गौरी के पारिवारिक विवाद के बाद मायके जाने से नाराज होकर उसने यह कद ...और पढ़ें

पत्नी के म1ायके जाने पर पति ने फंदा लगाकर जान दी। फोटो: आर्काइव
HighLights
हापुड़ में 35 वर्षीय युवक कैलाश ने फंदा लगाकर जान दी
पत्नी गौरी के मायके जाने से नाराज होकर उठाया यह कदम
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, पारिवारिक विवाद की जांच जारी
जागरण संवाददाता, हापुड़। सदर कोतवाली क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी में एक 35 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात आदर्श नगर कालोनी में एक युवक के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के थाना अरनिया क्षेत्र के ग्राम बड़गांव के रहने वाले कैलाश (35) के रूप में हुई।
पत्नी बेटी को लेकर चली गई थी मायके
पुलिस जांच में पता चला कि बुधवार रात कैलाश का अपनी पत्नी गौरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद गौरी अपनी सात वर्षीय पुत्री को साथ लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के साथ अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।