Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'I.N.D.I.A गठबंधन घोटालेबाजों का...', रघुराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- पांचों राज्यों में खिलेगा कमल

    By Sheshnath RaiEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 03:33 PM (IST)

    ओडिशा में उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। दरअसल रघुराज सिंह युवा भाजपा नेता उमेश खंडेलवाल के आवास पर आयोजित स्नेह भोज में ...और पढ़ें

    'I.N.D.I.A गठबंधन घोटालेबाजों का...', रघुराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
    'I.N.D.I.A गठबंधन घोटालेबाजों का...', रघुराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

    HighLights

    1. आज पुरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।- रघुराज सिंह
    2. 'केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की योजनाएं जन उपयोगी हैं।'

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उत्तर प्रदेश के मंत्री का स्वागत किया गया। विभिन्न सेवा से जुड़े लोगों ने उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री रघुराज सिंह का स्वागत किया। युवा भाजपा नेता उमेश खंडेलवाल के आवास पर आयोजित स्नेह भोज में पहुंचे।

    ओडिशा में अपने निजी प्रवास पर पहुंचे रघुराज सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में पांच राज्यों मध्यप्रेदश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में होने वाले के विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा और 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार फिर बनेगी।

    'पुरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा'

    उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की योजनाएं जन उपयोगी हैं। आज पुरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज देश की जनता मोदी को चाहती है और इसी की बदौलत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में कमल खिलेगा।

    रघुराज सिंह ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह मौका परस्त दलों का गठबंधन है। इस बात का पोल मध्य प्रदेश के चुनाव में खुल चुका है, जहां समाजवादी पार्टी ने अब तक 25 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है।

    खबरें और भी

    इससे साफ होता है कि इंडिया गठबंधन का उद्देश्य क्या रहा है। यह अपनी बेइमानी की कमाई हुई संपत्ति को बचाने के लिए और परिवार को बचाने की प्रक्रिया के तहत एकजुट हुए हैं।

    केजरीवाल को लेकर रघुराज सिंह ने क्या कहा? 

    जैसे अरविंद केजरीवाल ने तीन घरों को मिलाकर एक घर बनाकर प्रधानमंत्री के समक्ष अपना ओहदा बनाने का प्रयास किया है।

    इसमें दिल्ली की गरीब जनता के हिस्से के 45 करोड़ रुपये लगे हैं। इसके अलावा 108 करोड़ शराब माफियाओं के द्वारा लगे हुए हैं। इनका चरित्र बताता है कि कैसे ऐसो अराम का जीवन यापन करने का तरीका है। गरीबी लोगों की गाढ़ी कमाई को खर्च करके अपने परिवार को सुख-सुविधा भोगी बनाया है और बात करते हैं आम आदमी की।

    ठीक इसी तरह से कांग्रेस में प्रियंका वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने 165 करोड़ रुपये की लागत से लंदन में संपत्ति खरीदी है। इनकी कितनी फैक्ट्रियां कितनी चल रही हैं, इसका जवाब इनको देना चाहिए।

    राहुल गांधी और सोनिया गांधी हेराल्ड पेपर मामले में 465 करोड़ के घोटाला की कानूनी प्रक्रिया फेस कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में इनको शर्म आती है, तो इन्होंने गठबंधन का सहारा लिया।

    'मनमोहन सरकार का गड़बड़झाला झेल रहा है भारत'

    रघुराज सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में चीन को दिए यूरेनियम की कीमत को लेकर हुए गड़बड़झाला आज भारत झेल रहा है। लाखों करोड़ों का यूरेनियम पूरी तरह से फ्री में चीन को दिया गया, जिससे आज उसी की बदौलत चीन भारत समय-समय पर आंख दिखाता है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील के बदले में राजीव फाउंडेशन में 3 हजार करोड़ रुपये लिए गए थे। इसमें से 250 करोड़ रुपये केवल भारत सरकार के कोष में जमा किए।

    कांग्रेस को यह जवाब देना चाहिए कि चीन को फ्री में यूरेनियम को क्यों दिया गया और किस वजह से राजीव फाउंडेशन में तीन हजार करोड़ रुपये लिए गये। ठीक ऐसे ही बिहार के लालू प्रसाद यादव भी कुछ छवि अपने साथ रखते हैं।

    उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एक तरह से घोटालेबाजों का गठबंधन है। इसलिए जनता जान चुकी है और जाग चुकी है कि कौन देश का भला कर सकता है। इसलिए 2024 हमारा है।

    यह भी पढ़ें: Odisha News: मयूरभंज में महिला थानेदार के गर्दन पर ब्लेड से हमला, चोरी के आरोप में हवालात में बंद था हमलावर

    यह भी पढ़ें: 'भारत में बंद होने चाहिए मदरसे', रघुराज सिंह बोले- मुसलमानों के एक हाथ में कुरान, तो दूसरे में कंप्यूटर जरूरी