Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, CRPF के दो जवान गंभीर रूप से घायल

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 06:17 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा के बरगढ़ जिले में दमदमा पुल पर एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ की 127वीं बटालियन के जवान संबलप ...और पढ़ें

    हादसे के बाद का दृश्य

    हादसे के बाद का दृश्य

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। कोलकाता- मुंबई राजमार्ग पर स्थित बरगढ़ जिला के अताबिरा थाना अंतर्गत दमदमा ब्रिज के निकट घटित सड़क हादसे में, सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय बुर्ला स्थित मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ की 127 वीं बटालियन के दो जवान एक बोलेरो गाड़ी से संबलपुर स्थित ग्रुप सेंटर से वापस छत्तीसगढ़ के जगदलपुर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

    बरगढ़ जिला के अताबिरा थाना अंतर्गत दमदमा ब्रिज पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग से टकराकर राजमार्ग पर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर 32 वर्षीय वाक सागर (32) और 37 वर्षीय सुरक्षाकर्मी रूपेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अताबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों गाड़ी से निकालकर पहले अताबिरा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया। बाद में, उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बुर्ला स्थित मेडिकल हॉस्पिटल स्थानांतरित किया गया।

    यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर के हाई सिक्योरिटी जोन में सेंध, लोक सेवा भवन से एसी के पुर्जे चोरी; दो गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर: इंजीनियरिंग छात्र ने 13 लाख के लिए रचा अपने अपहरण का नाटक, पुलिस ने किया पर्दाफाश

    खबरें और भी