भुवनेश्वर के हाई सिक्योरिटी जोन में सेंध, लोक सेवा भवन से एसी के पुर्जे चोरी; दो गिरफ्तार
भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन से एसी के पुर्जे चोरी होने का मामला सामने आया है। कैपिटल पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों, मनोज कुमार दास और चंदन पलेई को ग ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित लोक सेवा भवन से एसी के पुर्जों की चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैपिटल पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाजपुर जिले के निश्चिंतकोइली निवासी मनोज कुमार दास और बिंझरपुर निवासी चंदन पलेई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच मरम्मत कार्य का फायदा उठाकर अलग-अलग चरणों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जांच में सामने आया कि लोक सेवा भवन के छत, ग्राउंड फ्लोर, डिप्टी सेक्रेटरी के कक्ष और वित्त विभाग के लाइब्रेरी रूम समेत कई जगहों पर लगे कम से कम सात एसी यूनिटों से कंप्रेसर और तांबे की पाइप के हिस्से गायब थे।
संदेह के आधार पर सचिवालय सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को गार्ड रूम के पास पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से तांबे की कटी पाइप और औजार बरामद किए गए। बाद में छापेमारी में अन्य एसी पुर्जे भी जब्त किए गए।
खबरें और भी
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे महंगे तांबे के पाइप और अन्य पुर्जों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने जब्त सामान की कीमत 10 हजार रुपये से अधिक आंकी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी में और कौन-कौन शामिल हैं।