Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुरी में अक्षय तृतीया से शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा, पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 12:51 PM (IST)

    पुरी में अक्षय तृतीया से शुरू हो रही भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के लिए पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 20 अप्रैल से नरेंद्र पुष्करिणी में 21 ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पवित्र अक्षय तृतीया के मौके पर 20 अप्रैल से नरेंद्र पुष्करिणी में शुरू होने जा रही भगवान श्रीजगन्नाथ की चंदन यात्रा को लेकर पुरी पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। गुरुवार शाम को एसपी प्रतीक सिंह के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

    बताया गया कि यह बाहरी चंदन यात्रा 21 दिनों तक चलेगी। इस दौरान रामकृष्ण पालकी में और श्रीदेवी, भूदेवी व मदनमोहन विमान में सवार होकर भव्य शोभायात्रा के साथ नरेंद्र सरोवर पहुंचेंगे। साथ ही पंच महादेव की प्रतिमाएं भी यात्रा में शामिल होंगी, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग किए जाएंगे तथा जरूरत के मुताबिक बैरिकेडिंग की जाएगी। पार्किंग के लिए अलग जोन बनाए जाएंगे और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति न बने।

    Puri Police

    सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा एंटी-सबोटाज चेकिंग, फायर सेफ्टी और जल सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। नौका विहार के दौरान लाइफ जैकेट, लाइफगार्ड और रेस्क्यू टीम तैनात रहेगी।

    खबरें और भी

    श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता और सूचना केंद्रों की व्यवस्था की जा रही है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे।

    Puri

    यात्रा के दौरान 5 प्लाटून पुलिस बल के साथ एक अतिरिक्त एसपी, 5 डीएसपी, 8 इंस्पेक्टर, 20 एएसआई/एसआई और 58 होमगार्ड तैनात रहेंगे। पुरी पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि यह पवित्र आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

    यह भी पढ़ें- पुरी जगन्नाथ मंदिर के भीतर खून का धब्बा दिखने से हड़कंप, महाप्रभु का हुआ महास्नान

    यह भी पढ़ें- पुरी जगन्नाथ मंदिर में रत्नभंडार की गिनती का काम तेज, 80 से ज्यादा आभूषणों का हुआ मिलान