Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अश्‍लील वीडियो वायरल होने के बाद BJD नेता पर कार्रवाई, सीएम पटनायक ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्‍ता

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 02:50 PM (IST)

    ओडिशा के मुख्‍यमंत्री और बीजद सुप्रीमो व अध्‍यक्ष नवीन पटनायक ने कटक नगर बीजद के उपाध्यक्ष तथा चौद्वार कटक के बीजद नेता प्रकाश चंद्र महांति को पार्टी ...और पढ़ें

    ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की एक फाइल फोटो।
    ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की एक फाइल फोटो।

    संवाद सहयोगी, कटक। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बीजू जनता दल यानी बीजद के नेता को पार्टी से बीजद के सुप्रीमो व अध्यक्ष मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बहिष्कृत कर दिया है।

    पार्टी से निकाले गए प्रकाश चंद्र महांति

    कटक नगर बीजद के उपाध्यक्ष तथा चौद्वार कटक के बीजद नेता प्रकाश चंद्र महांति को पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक के निर्देश पर तुरंत पार्टी से बहिष्कार किया गया है। 

    इसके बारे में बीजद (बीजू जनता दल) के राज्य महासचिव मानस मंगराज द्वारा हस्ताक्षर किए गए एक विज्ञापन के द्वारा स्पष्ट जानकारी दी गई है।

    विदित है कि बीजद नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने की खबर इन दिनों सुर्खियों में थी। यहां तक कि बीजद के अंदर भी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।

    पार्टी सुप्रीमो से की गई थी कार्रवाई की सिफारिश

    इस घटना की अच्छी तरह से छानबीन भी की गई थी। यह स्पष्ट होने के बाद कटक जिला बीजद अध्यक्ष व पूर्व विधायक देवाशीष सामंतराय ने कड़ी कार्रवाई के लिए पार्टी सुप्रीमो से सिफारिश की है। प्रकाश के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई करते हुए उसे मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने पार्टी से बहिष्कार किया है।

    पुलिस कर रही अधिक छानबीन

    केवल इतना ही नहीं इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से भी अधिक जांच पड़ताल की जा रही है। प्रकाश चाउलियागंज थाना शिखरपुर इलाके का रहने वाला है और जिस महिला के साथ उसका वीडियो वायरल हुआ है वह भी चाउलियागंज थाना इलाके की रहने वाली है। महिला वाकई में किसी प्रकार की शोषण का शिकार हुई है या नहीं उसको लेकर भी पुलिस अधिक छानबीन कर रही है।