Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिक्किम में तबाही: लापता हुए 23 जवानों में एक ओडिशा के सरोज कुमार, ढेंकानाल में रह रहे परिवार को दी गई जानकारी

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 09:36 AM (IST)

    सिक्किम के उत्‍तरी हिस्‍से में ल्‍होनक झील के ऊपर बादल फटने से आई बाढ़ में लापता हुए जवानों में एक ओडिशा के भी हैं। हवलदार सरोज कुमार दास ओडिशा के ढें ...और पढ़ें

    लापता हुए हवलदार सरोज कुमार दास की फाइल फोटो।
    लापता हुए हवलदार सरोज कुमार दास की फाइल फोटो।

    संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल। सिक्किम के उत्‍तरी हिस्‍से में ल्‍होनक झील के ऊपर मंगलवार देर रात बादल फटने से तीस्‍ता नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी चपेट में आए दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि 82 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 23 सैनिक भी हैं। 

    लापता हुए जवानों का लगाया जा रहा पता

    कथित तौर पर लापता कर्मियों में से एक हवलदार सरोज कुमार दास भी हैं, जो ओडिशा के ढेंकानाल जिले के कामाख्या नगर इलाके के केनुधिपा के रहने वाले हैं।

    दास की गुमशुदगी की सूचना भारतीय सेना के प्रवक्ता ने उनके परिवार वालों को दी। प्रवक्ता ने कहा कि बादल फटने से अचानक आई बाढ़ की वजह से घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और लापता हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा को टक्कर देने वाला ओडिशा का प्लेयर होगा मालामाल, CM नवीन देंगे 1.5 करोड़ का इनाम

    सेना के कई वाहन बह गए, कई कीचड़ में डूब गए

    पीआरओ ने कहा कि एक तो बाढ़, ऊपर से चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पानी का स्तर अचानक 15-20 फीट की ऊंचाई तक बढ़ गया।

    जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन बह गए और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की भी सूचना है। लापता होने वालों के लिए तलाशी व बचाव अभियान जारी है। 

    प्रधानमंत्री मोदी ने की सिक्किम के सीएम से बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और साथ ही उन्‍होंने विषय पर सिक्किम के मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की है। इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में साथ खड़े होने के लिए सीएम तमांग ने उनके प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में हुई है बड़े पैमाने पर धांधली, CAG की रिपोर्ट से सच आया सामने