Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्‍यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, पहले महाप्रभु के द्वार पहुंच लिया आशीर्वाद

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 10:54 AM (IST)

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक बार फिर ओडिशा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है और बीजद ने उन्‍हें समर्थन देने की घोषणा की है। 2019 के राज्यसभा चुनाव ...और पढ़ें

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नामांकन से पहले लिया महाप्रभु का आशीर्वाद।
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नामांकन से पहले लिया महाप्रभु का आशीर्वाद।

    HighLights

    1. पुरी पहुंचकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन।
    2. पुरी में विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
    3. राज्‍यसभा की तीन सीटों में से दो पर बीजद के समर्थक।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भाजपा ने जहां ओडिशा से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए अश्विनी के नाम की घोषणा की, वहीं बीजद ने उन्‍हें समर्थन देने का एलान किया।

    BJD के समर्थन से ही मोदी सरकार में मंत्री बने अश्विनी

    2019 के राज्यसभा चुनाव के दौरान भी यही दृश्य देखने को मिला था। उस समय बीजेडी ने सबसे पहले अश्विनी वैष्णव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। बाद में स्पष्ट किया गया कि वह भाजपा के उम्मीदवार हैं। बीजद के समर्थन से ही अश्विनी राज्यसभा के लिए चुने गए और मोदी सरकार में मंत्री बने।

    नामांकन से पहले लिया महाप्रभु का आशीर्वाद

    नामांकन दाखिल करने से पहले अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को पुरी मंदिर जाकर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के साथ ही आशीर्वाद लिए। उन्होंने पुरी में विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

    बीजद ने राज्य में खाली हो रही राज्यसभा की तीन सीटों के लिए दो दिन पहले कटक के पूर्व विधायक देवाशीष सामंतराय और पुरी के युवा बीजद उपाध्यक्ष शुभाशीष खुंटिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

    हालांकि, तीसरा उम्मीदवार कौन होगा, इस पर सस्पेंस जारी रहा। चर्चा थी कि अश्विनी वैष्णव को राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा जाएगा। अश्विनी वैष्णव को एक बार फिर ओडिशा से राज्यसभा के लिए नामित किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: ओडिशा में BJP ने चुनाव समितियों का किया एलान, इन दिग्गज नेताओं के कंधों पर दी बड़ी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: ओडिशा में आम चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका: पूर्व विधायक अंशुमान महांति ने छोड़ी पार्टी

    खबरें और भी