Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालेश्वर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 25 लाख की अवैध शराब के साथ 8 लोगों को किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 17 May 2026 09:42 PM (IST)

    बालेश्वर आबकारी विभाग ने जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 25 लाख रुपये की अवैध शराब और बीयर जब्त की। ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

    HighLights

    1. बालेश्वर में 25 लाख की अवैध शराब जब्त।

    2. 410 लीटर देसी शराब, 23,400 लीटर बीयर बरामद।

    3. एक महिला सहित कुल 8 लोग गिरफ्तार।

    लावा पांडे, बालेश्वर। जिले के विभिन्न स्थानों पर बालेश्वर जिला आबकारी अधीक्षक मनोज कुमार सेठी के निर्देशानुसार रविवार को आबकारी विभाग की ओर से छापामारी किया गया।

    जिसमें वरिष्ठ अधिकारी हरिहर सिंह, बालेश्वर आबकारी विभाग के प्रभारी भावेश दास समेत आबकारी विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों का दल शामिल था।

    रेमुना, औद्योगिक, सदर थाना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में गैरकानूनी तरीके से बनाए और बेचे जा रहे देसी और विदेशी शराब के विरुद्ध छापामारी चलाया गया।

    मुख्यतः सोमनाथपुर, पहाड़पुर, गोलाई, तियास गंज और केशपुर समेत आसपास के इलाकों में यह छापामारी किया गया। इस छापेमारी में 410 लीटर देसी शराब के साथ साथ 23 हजार 400 लीटर बीयर जब्त किया गया। इसके साथ ही इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया।

    महिला सहित 8 लोग गिरफ्तार

    इस गैरकानूनी कार्य से जुड़े एक महिला समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पहाड़पुर गांव के सुदर्शन जेना, हूंबी टुडू, गोबिंदपुर गांव के सरत नायक, केसरपुर गांव का कान्हु चरण दास, अगरिया गांव के रबी नारायण बेहेरा, सोमनाथपुर गांव के बसंत कुमार बिस्वाल, गोलाई की कुनि सिंह और गुड़िबासा के शुक्र मरांडी को गिरफ्तार किया गया है।

    आबकारी विभाग की की मानें तो जब्त किए गए देसी शराब, बीयर और मोटरसाइकिल का आनुमानिक मूल्य 25 लाख रुपये बताया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि चंद दिनों पहले भी बालेश्वर आबकारी विभाग वालों को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप (जिंजर) जब्त किए थे।

    बालेश्वर आबकारी विभाग के थाना प्रभारी भावेश दास ने कहा कि विगत चंद महीनों में देशी शराब माफियों के विरुद्ध बालेश्वर आबकारी विभाग वालों ने ताबड़तोड़ धर पकड़ अभियान चला रखा है तथा आगे भी माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फर्जी बिल और बैंक खातों के जरिए 8 करोड़ रुपये का घोटाला, ओडिशा में 6 लोग गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में 67 वर्षीय दुकानदार पर MBA छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार