कटक में बाढ़ से घिरा मां भट्टारिका मंदिर, सुरक्षा के लिहाज से लागू हुई धारा 163
ओडिशा के कटक जिले में स्थित प्रसिद्ध मां भट्टारिका मंदिर बाढ़ के पानी से घिर गया है, जिससे मंदिर परिसर में दो फीट तक पानी भर गया है। ...और पढ़ें

मां भट्टारिका मंदिर
HighLights
कटक का मां भट्टारिका मंदिर बाढ़ के पानी में डूबा।
मंदिर परिसर में धारा 163 लागू, प्रवेश वर्जित।
श्रद्धालुओं को सिंहनाथ मंदिर न जाने की सलाह।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के कटक जिले के बड़ंबा स्थित प्रसिद्ध मां भट्टारिका मंदिर बाढ़ के पानी से घिर गया है। मंदिर परिसर में करीब दो फीट तक पानी भर जाने के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी है।
मंदिर परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए बंदोबस्त विभाग (एंडोमेंट डिपार्टमेंट) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक मंदिर आने से बचें। बढ़ते जलस्तर के कारण किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। मंदिर के पुजारी के अनुसार, बाढ़ का पानी घटने और स्थिति सामान्य होने के बाद मां भट्टारिका की प्रतिमा को पुनः उसके मूल गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
इधर, बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं को निकटवर्ती सिंहनाथ मंदिर नहीं जाने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
खबरें और भी
महानदी के तट पर स्थित मां भट्टारिका मंदिर ओडिशा के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। मानसून के दौरान महानदी का जलस्तर बढ़ने पर मंदिर परिसर अक्सर बाढ़ के पानी से प्रभावित होता है।
यह भी पढ़ें- महाप्रभु जगन्नाथ एनिमेटेड फिल्म पर विवाद बढ़ा, पुरी के शंकराचार्य ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई नाराजगी
यह भी पढ़ें- ओडिशा के सुंदरगढ़ में बारिश का कहर: 84 मकान जमींदोज, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त