विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलवार, भुजाली व डंडे से पीट-पीटकर की थी हत्‍या, अब हुआ इंसाफ; कोर्ट ने 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 08 Nov 2023 10:35 AM (IST)

ओडिशा के गंजाम जिले के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हत्‍या के एक मामले में आठ दोषियों को उम्रकैद ...और पढ़ें

हत्या के मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा।
हत्या के मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। हत्या के आठ आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। गंजाम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-एक ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या 2017 में पुरानी दुश्मनी के कारण हुई थी।

तलवार, भुजाली, डंडे से की थी शख्‍स की हत्‍या

जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर 2017 को एम बुदु पात्र पर संगठित तरीके से हमला किया गया था। एम. बुदु पात्र पर तलवार, भुजाली और डंडों से हमला किया गया था। उनके साथ उनके भाई एम.लड्डू पात्र को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: Odisha crime News: भुवनेश्वर में मानवता शर्मसार, 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या; बेड के नीचे छुपाया शव

इन आठ लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

अस्पताल में इलाज के दौरान एम.बुदु पात्र की मौत हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किया।

आर.हरि पात्र, लोकनाथ पात्र, एम. दंड पात्र, के.भीम पात्र, के.बैरी पात्र, एन.सोमेश पात्र, बी.नई पात्र और आर भास्कर पात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया और अदालत में चालान कर दिया था।

कोर्ट ने मंगलवार को सुनाया अपना फैसला

इस मामले में मंगलवार को फैसला सुनाया गया है। गंजाम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-एक ने 19 गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आठ आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इन पर जुर्माना भी लगाया है। यह जानकारी एडीजी-एक के एपीपी ज्ञान रंजन जेना ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: भारत माता का सपूत शहीद: लैंडमाइन विस्फोट में उड़िया जवान प्रकाश हुए घायल, पैरों की सर्जरी के दौरान हुई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।