ISC 12वीं बोर्ड में राजगांगपुर के गर्व अग्रवाल ने लहराया परचम, 99% अंकों के साथ ओडिशा में किया टॉप
गर्व अग्रवाल ने 12वीं ISC बोर्ड परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर ओडिशा में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से राजगांगपुर शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। ...और पढ़ें

गर्व अग्रवाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, राजगांगपुर। स्थानीय निर्मला इंग्लिश स्कूल के मेधावी छात्र गर्व अग्रवाल, पिता संदीप अग्रवाल, ने कक्षा 12वीं ISC बोर्ड परीक्षा (कॉमर्स स्ट्रीम) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 प्रतिशत अंक हासिल कर ओडिशा राज्य में टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे राजगांगपुर शहर में हर्ष और गौरव का माहौल है।
गर्व अग्रवाल ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे शहर को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने गर्व को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने गर्व अग्रवाल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
राजगांगपुर के लिए यह बेहद गौरवपूर्ण क्षण है कि यहां के छात्र ने पूरे ओडिशा में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। शहरवासियों ने गर्व अग्रवाल एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।