Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जुड़वा भाई से अलग हुए 'जगा' को 3 साल बाद भी दूसरी सर्जरी का इंतजार, सिर पर लगे हेलमेट को हटाने पर संशय

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 11:17 AM (IST)

    ओडिशा के जुड़वा बच्चों में से एक जगा की हालत स्थिर है और वह सामान्य जीवन जी रहा है। हालांकि, उसके सिर से सुरक्षात्मक हेलमेट हटाने के लिए आवश्यक दूसरी ...और पढ़ें

    हेलमेट के साथ जगा और उसकी मां। फाइल फोटो

    हेलमेट के साथ जगा और उसकी मां। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के चर्चित जुड़वा बच्चों में से एक जगा की जिंदगी अब सामान्य पटरी पर लौटती दिख रही है, लेकिन उसके सिर पर लगा सुरक्षात्मक हेलमेट हटाने को लेकर अनिश्चितता अब भी बनी हुई है। सर्जरी में हो रही देरी से परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है।

    जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती जगा की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में रह रहा जगा अब सामान्य बच्चों की तरह बोलता है, पढ़ाई करता है और खेलता-कूदता भी है। अक्सर वह अपने पिता का हाथ थामे बाहर घूमते हुए दिखाई देता है।

    दूसरे चरण की सर्जरी पर टिकी उम्मीद

    परिवार की सबसे बड़ी चिंता जगा की दूसरी सर्जरी को लेकर है, जो उसके सिर से हेलमेट हटाने के लिए बेहद जरूरी है। इस सर्जरी के बाद ही उसे पूरी तरह सामान्य जीवन मिल सकेगा।

    गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने फुलवाणी पहुंचकर जगा की स्थिति का आकलन किया था। उस समय संकेत दिया गया था कि भविष्य में उसकी दूसरी सर्जरी की जाएगी।

    हालांकि, तीन साल बीत जाने के बावजूद अब तक दूसरी सर्जरी नहीं हो पाई है।इससे परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है। जगा फिलहाल अस्पताल के विशेष कक्ष में रहकर इलाज और निगरानी में है।

    सामान्य व्यवहार कर रहा जगा 

    जगा की मां ने बताया कि बच्चे की हालत अब ठीक है और वह सामान्य व्यवहार कर रहा है। हम दूसरी सर्जरी का इंतजार कर रहे हैं। अभी कोई विशेष इलाज नहीं चल रहा है, वह पढ़ाई भी कर रहा है।

    खबरें और भी

    अगले चरण में स्कल इम्प्लांट किया जाएगा। सर्जरी में हो रही देरी ने परिवार को चिंता में जरूर डाल रखा है, लेकिन जगा की तेजी से हो रही रिकवरी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

    यह भी पढ़ें- माओवादी सरेंडर या ओडिशा पुलिस की साजिश? 19 साल की मोंगड़ी के आत्मसमर्पण पर उठा विवाद