Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा लो प्रेशर, ओडिशा में 12 से 15 जुलाई तक भारी बारिश के आसार

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 03:53 PM (IST)

    Odisha Weather Update: बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे 12 से 15 जुलाई के बीच ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड फोटो

    एआई जनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. नया निम्न दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बन रहा है।

    2. ओडिशा में 12 से 15 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना।

    3. जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति के लिए प्रशासन सतर्क।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Weather News: ओडिशा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। हालिया निम्न दबाव के प्रभाव से हुई बारिश के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर बनने के संकेत मिले हैं।

    मौसम मॉडल के Odisha Weather Forecast के अनुसार 12 से 15 जुलाई के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 14 जुलाई को वर्षा की तीव्रता सबसे अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो सकता है। इसके प्रभाव से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

    विशेष रूप से उत्तरी ओडिशा और तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।यदि यह मौसमीय तंत्र और मजबूत होता है तो दक्षिणी ओडिशा के जिलों में भी भारी से अति भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

    राज्य में बाढ़ जैसे हालात 

    गौरतलब है कि राज्य के कई जिले अभी हाल ही में हुई लगातार बारिश और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में नए लो प्रेशर की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

    मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर ध्यान देने और आवश्यकता पड़ने पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया की संसद में गूंजा बीजू पटनायक का नाम, आजादी की लड़ाई में योगदान को किया गया याद 

    खबरें और भी