ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा: राउरकेला से जाजपुर जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 4 की मौत; 20 से अधिक घायल
ओडिशा में राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस चांदीपोष के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत की ...और पढ़ें
-1777433255709_m.webp)
ओडिशा में सड़क दुर्घटना। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 पर चांदीपोष थाना क्षेत्र के मूषाबिरा के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई।
राउरकेला से यात्रियों को लेकर जाजपुर जा रही प्रमिला बस और एक ट्रेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस के दो चालक, एक खलासी और ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बनी है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही यात्रियों के परिजन देर रात सरकारी अस्पताल (आरजीएच) पहुंच गए। लगभग 23 घायलों को उपचार के लिए हाइटेक अस्पताल व राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
घायलों में निरंजन दास, शेषधर मलिक, एस.के. रेहान, एस.के. सदाम, काहांग बेगम, गुल्म , तमे अनिफा, संतोष बारिक, लक्ष्मी नायक, समीर यश, सुभासिनी दास, चिन्मय स्वाईं, प्रकाश एई, सुताल कुमार साहू, मितारानी बावु, चैताली बेहरा, विनय बारिक, चिन्मयी खाईं, प्रकाश कुमार नायक, अमन परविन और रखुबा फरदीन शामिल हैं।
इनमें से पांच से अधिक घायलों को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। सूचना मिलने पर राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
यह भी पढ़ें- केन्दुझर कंकाल मामले में बैंक ने दी सफाई, कहा- नशे की हालत में कब्र खोदकर बहन का कंकाल लेकर पहुंचा था शख्स
यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल, रेड लाइट पर अब तनाव नहीं; चौराहों पर बजाए जा रहे मधुर संगीत