Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा के हक पर सियासत तेज, नवीन पटनायक ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 04:03 PM (IST)

    ओडिशा में परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पर चिंता व्यक्त की ह ...और पढ़ें

    नवीन पटनायक। (फाइल फोटो)

    नवीन पटनायक। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नवीन पटनायक ने परिसीमन विधेयक 2026 पर चिंता जताई।

    2. मुख्यमंत्री मोहन माझी से तत्काल कदम उठाने की मांग की।

    3. राज्य के अधिकारों हेतु विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की अपील।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने राज्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर गहरी चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

    नवीन पटनायक ने प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

    उन्होंने अपने तीन पन्नों के पत्र में कहा कि भले ही ओडिशा की लोकसभा सीटों की संख्या बढ़े, लेकिन लोकसभा में राज्य की हिस्सेदारी घट सकती है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर उसकी आवाज कमजोर होगी।

    उन्होंने इस मुद्दे को ओडिशा के भविष्य से जुड़ा बताते हुए 48 घंटे के भीतर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, ताकि राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रस्ताव पारित किया जा सके।

    बीजेडी प्रमुख ने सभी दलों से एकजुट होकर राज्य के हित में खड़े होने की अपील की और अपनी पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन का भरोसा भी जताया।

    गौरतलब है कि संसद के आगामी विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे अहम विधेयकों पर चर्चा होनी है। ऐसे में ओडिशा का यह मुद्दा अब राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बनता जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बीजू-नवीन फाउंडेशन पर विवाद: 10 महीने की चुप्पी पर नवीन पटनायक घिरे, बीजद में भी असंतोष

    यह भी पढ़ें- बीजू बाबू पर टिप्पणी से ओडिशा में गरमाई सियासत, नवीन पटनायक ने कहा- निशिकांत दुबे को मानसिक डॉक्टर की जरूरत