यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Naveen Patnaik Security : पूर्व CM नवीन पटनायक की सुरक्षा घटी, ओडिशा में नई सरकार का बड़ा एक्शन
ओडिशा में पिछले 24 सालों से लगातार सत्ता में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए उनकी जेड प्लस सुरक्षा हटा ...और पढ़ें

HighLights
- नवीन निवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की संख्या में भी की गई है कटौती
- जानकारी के मुताबिक नवीन को मिल सकती है जेड सुरक्षा
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले 24 वर्ष से लगातार सत्ता में रहने वाली पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री रहते समय पटनायक को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी।
राज्य में नई सरकार आने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने नवीन पटनायक की सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। उन्हें मिली जेड प्लस सुरक्षा को हटा ली गई है।
नवीन निवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की संख्या में भी की गई कटौती
केवल इतना ही नहीं नवीन निवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की संख्या में भी कटौती की गई है। नवीन निवास के अंदर एवं बाहर एसएसबी बटालियान के 300 सिपाही तैनात थे, जिसे कम कर दिया गया है।
ये सिपाही तीन शिफ्ट में नवीन निवास के अंदर एवं बाहर सुरक्षा व्यवस्था में थे। पूर्व मुख्यमंत्री के हिसाब से उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पायलट एस्कॉर्ट के साथ सुरक्षा कर्मचारी मुहैया किया गया है। वर्तमान समय में 45 सिपाही को नवीन निवास की सुरक्षा में तैनात किया गया है। ये तीन शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं।
नवीन को मिल सकती है जेड सुरक्षा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नवीन को जेड सुरक्षा मिल सकती है। यह सुरक्षा वीवीआईपी सुरक्षा की तीसरी रैंक वाली सुरक्षा है। इस संदर्भ में निर्णय केवल राज्य स्तरीय क्षमता संपन्न कमेटी ले सकती है। कमेटी की सिफारिश के बाद सरकार अंतिम निर्णय लेगी।
यह सुरक्षा व्यवस्था लागू होने पर उन्हें जाने-आने के समय पायलट एस्कोर्ट दिया जाएगा। उसी तरह से नवीन निवास में 24 घंटे सुरक्षा के लिए दो हवलदार के अधीन 8 सिपाही दायित्व में रहेंगे। ये लोग यहां पर 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराएंगे। इसके अलावा 2 सिपाही खुफिया के तौर पर कार्य करेंगे। खुफिया कर्मचारी सभी दिशाओं पर नजर रखेंगे।