Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में बारिश का कहर: दीवार गिरने से मासूम की मौत, 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों का संपर्क टूटा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 01:52 PM (IST)

    बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण ओडिशा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मूसलाधार बारिश से ओडिशा में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित।

    2. दीवार गिरने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हुई।

    3. 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, सड़क संपर्क टूटा।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

    उत्तर और पश्चिम ओडिशा के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित हो गया है। एक दर्दनाक घटना में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।

    मौसम विभाग के अनुसार मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर और भद्रक जिलों में अति भारी वर्षा हुई है। वहीं सुंदरगढ़, संबलपुर और सुवर्णपुर जिलों में भी तेज बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों से राज्य के आंतरिक क्षेत्रों में भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है।

    भारी वर्षा के चलते महानदी, बैतरणी, बुढ़ाबलंग और सालंदी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई स्थानों पर पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

    Odisha News - 2026-07-29T134840.826

    भद्रक जिले के कुआंश गांव में देर रात सालंदी नदी का पानी घुस जाने से लोगों में दहशत फैल गई। वहीं धामनगर और जाजपुर के बीच सड़क संपर्क भी बाधित हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

    राज्य के 10 जिलों में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक और संबलपुर सहित कई जिलों में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    खबरें और भी

    निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। राहत एवं बचाव दलों को भी संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- उत्तर ओडिशा में बैतरणी और सालंदी नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 4 जिलों में बढ़ा बाढ़ का संकट

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में लगातार बारिश से बेकाबू हो रहे हालात, 3 जिलों की कमान संभालेंगे सीनियर आईएएस