ओडिशा विजिलेंस ने जूनियर इंजीनियर ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, संपत्ति की जांच शुरू
ओडिशा विजिलेंस ने सुंदरगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के जूनियर इंजीनियर सुमंत नायक को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

रिश्वतखोरी में एनएचएम जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा विजिलेंस टीम ने बुधवार को सीडीएमओ एवं पीएचओ कार्यालय, सुंदरगढ़ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सुमंत नायक को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह जमा अमानत राशि जारी करने के लिए रिश्वत ले रहा था। उसे गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी संपत्ति की जांच भी शुरु कर दी गई है।
एक ठेकेदार ने सुंदरगढ़ जिले में पीएचसी भवन एवं स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य पूरा किया था। कार्य पूर्ण होने के बावजूद आरोपित जूनियर इंजीनियर ठेकेदार की प्रारंभिक सुरक्षा जमा राशि (आईएसडी) लौटाने की फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहा था।
इसके बदले उसने 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। ठेकेदार द्वारा इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से किए जाने के बाद आज विजिलेंस टीम ने बुधवार को जाल बिछाकर आरोपि को उसके कार्यालय कक्ष में रिश्वत लेते पकड़ लिया।
आरोपित के कब्जे से रिश्वत की राशि 5 हजार रुपये बरामद कर जब्त कर ली गई। छापेमारी की कार्रवाई के बाद आरोपी सुमंत नायक से जुड़े तीन स्थानों पर आय से अधिक संपत्ति (डीए) के मामले में एक साथ छापेमारी जारी है।
इस संबंध में राउरकेला विजिलेंस थाना कांड संख्या 03/2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर में होगी ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, शिक्षा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगा मंथन
यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर में पुलिस मुठभेड़: हार्डकोर अपराधी पपुन माझी घायल, लाखों के ड्रग्स और हथियार जब्त