Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच दुबई में फंसे कई ओडिशावासी, सुरक्षित वापसी के लिए एक्टिव हुई सरकार

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 08:08 AM (IST)

    ओडिशा सरकार ने ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण दुबई में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण मा ...और पढ़ें

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी। फाइल फोटो

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ओडिशा सरकार ने दुबई फंसे नागरिकों की वापसी मांगी।

    2. मुख्यमंत्री माझी ने केंद्र सरकार से इस पर चर्चा की।

    3. विदेश मंत्रालय ने निकासी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ईरान–इजरायल संघर्ष के चलते दुबई और अन्य प्रभावित देशों में फंसे ओड़िशावासियों की सुरक्षित वापसी के लिए ओडिशा सरकार ने केंद्र सरकार से संपर्क किया है।

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस संबंध में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने निकासी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    विदेश मंत्रालय ने शुरू की निकासी प्रक्रिया

    ओडिशा के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि विदेश मंत्रालय दुबई में फंसे ओड़िशावासियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय के साथ यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

    सभी भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता

    विधि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है कि न केवल ओड़िशावासी, बल्कि विदेशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुरक्षित अपने देश लौट सकें।

    केंद्र से लगातार संपर्क में राज्य सरकार

    पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, “विदेश मंत्रालय पहले से ही दुबई में फंसे ओड़िशावासियों को सुरक्षित निकालने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। निकासी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जाए और उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।”

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से सीधे बातचीत की है। राज्य सरकार केंद्र के साथ लगातार संपर्क में है और विदेशों में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

    यह भी पढ़ें- Odisha Weather Update: ओडिशा में गर्मी का प्रकोप, झारसुगुड़ा का तापमान 36 डिग्री के पार; आज कैसा रहेगा मौसम?

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में नक्सलवाद को करारा झटका, बरगढ़-बलांगीर आधिकारिक रूप से नक्सल मुक्त घोषित

    खबरें और भी