Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather Update: ओडिशा में गर्मी का प्रकोप, झारसुगुड़ा का तापमान 36 डिग्री के पार; आज कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 07:49 AM (GMT+05:30)

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ओडिशा में अगले सात दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव ...और पढ़ें

    ओडिशा में तापमान बढ़ा। सांकेतिक फोटो

    ओडिशा में तापमान बढ़ा। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। क्षेत्र में किसी सक्रिय मौसम प्रणाली के अभाव में अगले सात दिनों तक ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी पूर्वानुमान में दी।

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के जिलों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी इसी अवधि में लगभग स्थिर रहने की संभावना है।

    IMD की ताजा बुलेटिन में बताया गया कि ओडिशा के एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि अन्य स्थानों पर कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक, जबकि कहीं-कहीं 2 डिग्री कम रहा।

    न्यूनतम तापमान की बात करें तो आंतरिक ओडिशा के कुछ स्थानों पर 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। तटीय ओडिशा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहा, जबकि शेष क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना हुआ है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस झारसुगुड़ा में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस नबरंगपुर में रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दिन के समय गर्मी से बचाव और सुबह-शाम हल्की ठंड को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- धनबाद के युवक ने ओडिशा में की महिला से दरिंदगी, रेप के बाद चौथी मंजिल से फेंका; दो गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में नक्सलवाद को करारा झटका, बरगढ़-बलांगीर आधिकारिक रूप से नक्सल मुक्त घोषित