Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में SIR की बढ़ी अंतिम तारीख, अब 21 सितंबर को जारी होगी सूची

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:13 PM (GMT+05:30)

    भारत निर्वाचन आयोग ने ओडिशा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समयसीमा बढ़ा दी है। अब अंतिम मतदाता सूची 6 सितंबर के बजाय 21 सितंबर 2026 को प्रकाशि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ओडिशा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम की समयसीमा में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राज्य की अंतिम मतदाता सूची अब 6 सितंबर के बजाय 21 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), ओडिशा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

    हालांकि मतदाता बनने की पात्रता के लिए अर्हता तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई 2026 ही पात्रता की निर्धारित तिथि रहेगी।

    यानी जिन नागरिकों की आयु और अन्य आवश्यक योग्यताएं 1 जुलाई 2026 तक पूरी हो चुकी हैं, उन्हें ही इस पुनरीक्षित मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

    निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा त्रुटियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों और मतदाताओं को अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में 24 साल बाद शुरू होगा SIR अभियान, 25 मई तक हर जिले में खुलेंगे हेल्प डेस्क