Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Weather: रजाई-कंबल निकालना कर दें शुरू, ओडिशा में जल्‍द पड़ने वाली है ठंड; आठ शहरों का तापमान 20 डिग्री से कम

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 09:52 AM (IST)

    Odisha Weather Update ओडिशा में ठंड ने दस्‍तक देना शुरू कर दिया है। राज्‍य के विभिन्‍न शहरों के तापमान में गिरावट होना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे ...और पढ़ें

    ओडिशा में आठ शहरों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम।
    ओडिशा में आठ शहरों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य के विभिन्न शहरों में तापमान में अब गिरावट होने लगी है। इस वर्ष पहली बार राज्य के आठ शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

    कोरापुट में सबसे कम तापमान दर्ज

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरापुट में राज्य का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। यहां पर न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

    इसी तरह से दारिंगबाड़ी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा फुलवाड़ी में 16.5 डिग्री सेल्सियस, नवरंगपुर में 17.4 डिग्री सेल्सियस सुंदरगढ़ में 18 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 18.02 डिग्री सेल्सियस, अनुगुल में 18.6 डिग्री सेल्सियस तथा झारसुगुड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

    यह भी पढ़ें: राजभवन में आखिरी दिन: राज्‍यपाल गणेशी लाल आज ही ओडिशा से हो जाएंगे रवाना, विदाई समारोह में दिग्‍गजों का छलका दर्द

    राज्‍य के तापमान में अभी और गिरावट आने की उम्‍मीद

    मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। खासकर अंदरुनी ओडिशा में तापमान कम होने के साथ ही ठंड पड़ने का अनुमान है।

    इसके साथ ही राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: Odisha News: वीडियो कॉल रिसीव करते ही दिखी नग्‍न महिला, ब्‍लैकमेलर्स ने कुछ देर बाद डॉक्‍टर से कर दी यह डिमांड

    खबरें और भी