Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रथयात्रा सुरक्षा में क्रांति: पुरी स्टेशन पर AI रोबोट 'DSC अर्जुन' तैनात, पलभर में पहचानेगा लावारिस सामान

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:49 AM (IST)

    पुरी रेलवे स्टेशन पर रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पूर्व तटीय रेलवे ने एआई संचालित रोबोटिक सुरक्षा प्लेटफॉर्म 'डीएससी अर्जुन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पुरी रेलवे स्टेशन पर 'डीएससी अर्जुन' रोबोट तैनात।

    2. रथ यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा होगी मजबूत।

    3. एआई तकनीक से निगरानी, भीड़ प्रबंधन और अलर्ट।

    संवाद सूत्र, पुरी। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्व तटीय रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पुरी रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक एआई संचालित रोबोटिक सुरक्षा प्लेटफॉर्म 'डीएससी अर्जुन' (Dedicated Security Chassis Advanced Railway Junction Under Network Enabled Surveillance) तैनात किया है।

    बहुदा यात्रा, सुना वेश और अधरपाना जैसे प्रमुख आयोजनों के चलते इन दिनों पुरी रेलवे स्टेशन पर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में स्टेशन परिसर की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस स्मार्ट रोबोट को तैनात किया गया है।

    'डीएससी अर्जुन' प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय और अन्य प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखता है। साथ ही अपने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने-उतरने, सामान की सुरक्षा, ट्रैक पार न करने, अनुशासन बनाए रखने और रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक करता है।

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर विजन, मशीन लर्निंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस यह रोबोट आरपीएफ के लिए 'फोर्स मल्टीप्लायर' की भूमिका निभा रहा है।

    इसमें एआई आधारित फेस रिकग्निशन, रियल टाइम क्राउड एनालिटिक्स, यात्रियों की संख्या का आकलन, लावारिस सामान की पहचान, संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, सार्वजनिक घोषणाएं और तत्काल अलर्ट जारी करने जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 'डीएससी अर्जुन' की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पहले से अधिक प्रभावी हुई है। यह तकनीक आरपीएफ जवानों को वास्तविक समय में सूचनाएं उपलब्ध कराकर त्वरित निर्णय लेने में मदद करती है तथा किसी भी संभावित खतरे को समय रहते पहचानने में सक्षम है।

    खबरें और भी

    पूर्व तटीय रेलवे का कहना है कि रथ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों के दौरान अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग से यात्रियों को सुरक्षित, स्मार्ट और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता के साथ 'डीएससी अर्जुन' की निगरानी क्षमता मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बना रही है।

    यह भी पढ़ें- पुरी में संपन्न हुई श्रीजगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा, लाखों भक्तों ने किए वापसी के दर्शन

    यह भी पढ़ें- महाप्रभु की बाहुड़ा यात्रा: पुरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पुरी धाम