पुरी रथ यात्रा में परिवहन विभाग की खास पहल, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को मिली मुफ्त ऑटो सेवा
पुरी में श्रीगुंडिचा यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर वरिष्ठ और दिव्यांगों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष सेवाएं शुरू की हैं। ...और पढ़ें

HighLights
पुरी रथ यात्रा में परिवहन विभाग की विशेष व्यवस्थाएं।
20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मुफ्त ऑटो सेवा का लाभ उठाया।
वरिष्ठ व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहायता केंद्र।
संवाद सहयोगी, पुरी। विश्व प्रसिद्ध श्रीगुंडिचा यात्रा के अवसर पर पुरी पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य के वाणिज्य एवं परिवहन विभाग ने व्यापक सेवा व्यवस्थाएं शुरू की हैं। शनिवार को तालबनिया में आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य, परिवहन, इस्पात एवं खान मंत्री विभूति भूषण जेना ने परिवहन विभाग की विभिन्न जनसेवा परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
मंत्री ने तालबनिया स्थित अस्थायी विश्राम स्थल, सूचना केंद्र, सहायता केंद्र और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभाग के प्रमुख शासन सचिव एन.बी.एस. राजपूत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
परिवहन विभाग की ओर से संचालित निःशुल्क ऑटो सेवा के माध्यम से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर चुके हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मंत्री विभूति भूषण जेना ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध दर्शन और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
तालबनिया के साथ-साथ मालतीपाटपुर में भी विश्राम स्थल, सूचना केंद्र, सहायता केंद्र और अन्य श्रद्धालु सुविधाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा 'अन्न ही ब्रह्म' की भावना के अनुरूप तालबनिया में निःशुल्क अन्न सेवा का भी शुभारंभ किया गया है।
खबरें और भी
परिवहन विभाग ने बताया कि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी, सहायता और सुगम परिवहन उपलब्ध कराने की यह व्यवस्था बहुड़ा यात्रा और सुनाबेश तक लगातार जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Puri Rath Yatra: रथयात्रा में होटलों की मनमानी से श्रद्धालु बेहाल, फुटपाथ और समुद्र तट पर कट रही रात
यह भी पढ़ें- रथयात्रा में VIP कल्चर पर बहस: जगन्नाथ तो जन-जन के नाथ हैं, फिर आम भक्त क्यों हों परेशान?