राउरकेला के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापेमारी कर 2 ग्राहकों को भी पकड़ा
राउरकेला के सिविल टाउनशिप में रघुनाथपाली पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में दो युवतियों को बचाया गया और मुख्य सरगना सहित च ...और पढ़ें

राउरकेला के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट
HighLights
राउरकेला के सिविल टाउनशिप में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।
पुलिस ने दो युवतियों को बचाया, चार आरोपी हिरासत में।
मुख्य सरगना समेत ग्राहकों को भी पुलिस ने पकड़ा।
जागरण संवाददाता, राउरकेला। शहर के पॉश इलाके सिविल टाउनशिप में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। रघुनाथपाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एल-ब्लॉक स्थित एक मकान पर अचानक छापेमारी कर देह व्यापार के इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के दौरान मौके से दो युवतियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है, जबकि रैकेट की मुख्य सरगना समेत कुल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलते थे आरोपी
हिरासत में लिए गए लोगों में दो संदिग्ध ग्राहकों के अलावा एक बुजुर्ग पुरुष और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। आरोप है कि यही लोग मासूम युवतियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार के इस घिनौने दलदल में धकेलने का काम करते थे। एक रिहायशी इलाके में चल रहे इस अनैतिक व्यापार के खुलासे से आसपास के लोग भी सन्न हैं।
रघुनाथपाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस सेक्स रैकेट के तार कहां-कहां तक फैले हैं और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है और जल्द ही इस मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।