Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: जगतपुर में लगी भीषण आग, 40 मजदूरों का शेड जलकर खाक, बाल-बाल बचे 960 लोग

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 12:31 PM (GMT+05:30)

    ऑडिश के कटक जिले में आगलगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एलएंडटी ठेकेदारों ने मजदूरों के रहने के लिए कई कंटेनर बनवाए थे। इसमें से 4 ...और पढ़ें

    कंटेनर में लगी भीषण आग। फोटो- जागरण
    कंटेनर में लगी भीषण आग। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. आग लगने के दौरान ड्यूटी पर गए थे कई मजदूर
    2. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सामान जलकर खाक

    संवाद सहयोगी, कटक/भुवनेश्वर: ओडिशा में कटक जिले के जगतपुर थाना अन्तर्गत नजरपुर गांव में शनिवार रात भीषण आग लग गई। गांव के पीडीएस केरोसिन पंप के पीछे मुखर्जी कैंपस के मैदान में एलएंडटी ठेकेदारों द्वारा बनाए गए 40 कंटेनरों (अस्थायी घर) में अचानक आग लग गई।

    आग से 40 कंटेनर खाक हो गए। इसके अलावा, उनके अंदर रखे सभी सामान भी जल गए। हालांकि, कंटेनर में रहने वाले सभी 960 मजदूर बाल-बाल बच गए।

    शुक्रवार शाम को लगी भीषण आग

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कटक में बन रहा मेडिकल एम्स प्लस वर्क का ठेका लेने वाली एलएंडटी अपने कर्मचारियों को नजरपुर में मुखर्जी कैंपस के अंदर कंटेनर हाउस में रख रही थी। एक कंटेनर में 24 लोगों को रखा जाता था। इसी तरह कुल कंटेनरों में 960 श्रमिक रह रहे थे।

    उनमें से कुछ ड्यूटी पर थे, जबकि अन्य कंटेनर के अंदर ही रुके हुए थे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही चाउलियागंज से दो और चौद्वार से एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया

    आग लगने के बाद बाहर निकले मजदूर

    हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक मजदूरों का फर्नीचर जल चुका था। आग लगने के बाद सेड में रहने वाले सभी श्रमिक बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhubaneswar: आधी रात ओडिशा दवा निगम के गोदाम में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली कोविड-19 सामग्री

    आग लगने की सूचना मिलने के बाद विधायक सौविक बिस्वाल, जिलाधिकारी भवानी शंकर चयनी, सीएमसी आयुक्त निखिल पवन कल्याण, जोन-1 के एसीपी अरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।