Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का दबदबा, 4 गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 03:49 PM (IST)

    भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 10 पदक जीते, जिसमें 4 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य शामिल है ...और पढ़ें

    एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप

    एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप

    HighLights

    1. भारतीय महिला टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान पाया

    2. टीम इंडिया ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण शामिल

    3. मीनाक्षी, प्रिया, अरुंधति, प्रीति ने स्वर्ण पदक हासिल किए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने मेडल तालिका में टॉप पर अपना अभियान समाप्त किया है। भारत ने कुल 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें से 4 गोल्ड हैं। भारत की बेटियों ने अलग-अलग कैटेगरी में ये कमाल किया और अपना दबदबा बनाया।

    भारत की महिला टीम ने कोच सैंटियागो नीवा के मार्गदर्शन में शानदार खेल दिखाया। इस दौरान भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह भी उपस्थित रहे। मीनाक्षी ने 48 कि. ग्रा. की कैटेगरी में गोल्ड जीतकर इसकी शुरूआत की। उन्होंने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान पर 5-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ भारत के दबदबे की शुरूआत हुई और टीम इंडिया का हर सदस्य मेडल जीतकर ही वापस लौटा।

    भारत ने जीते कुल मेडल

    टीम इंडिया ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में कुल 10 मेडल अपने नाम किए। इसमें 4 गोल्ड, दो सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत ने इसी के साथ अपना दबदबा टूर्नामेंट में बनाए रखा। खास बात ये रही कि हर खिलाड़ी ने कोई न कोई मेडल अपने नाम किया।

    मीनाक्षी ने की शुरूआत

    मीनाक्षी ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की शुरूआत की। उन्होंने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान को एकतरफा मुकाबले में हराया और 5-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ भारत के गोल्ड मेडल जीतने का सिलसिला शुरू हुआ।

    खबरें और भी

    Meenakshi

    प्रिया ने किया कमाल

    प्रिया ने 60 किलोग्राम की कैटेरगी में कमाल किया। उन्होंने उत्तर कोरिया की वॉन उन-ग्योंग को 3-0 से हराया। इसी के साथ गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया।

    अरुंधति और प्रीति ने जीता गोल्ड

    अरुंधति ने 70 किलोग्राम की कैटेगरी में भारत के लिए गोल्ड जीता। उन्होंने कजाकिस्तान की बकित सेइडिश को 4-1 से हराया और भारत के लिए गोल्ड मेडल की संख्या में इजाफा किया। उनके अलावा प्रीति ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इसी के साथ भारत ने कुल 4 गोल्ड मेडल जीतकर चार्ट में पहले स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया।

    Arundhati

    जैस्मीन ने जीता सिल्वर मेडल

    भारत ने अपने खाते में दो सिल्वर मेडल और जोड़े। जैस्मीन ने (57 किलोग्राम) ने शानदार प्रदर्शन के बाद उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि अल्फियान पठान (80+ किलोग्राम) ने भी अपने अंतिम मुकाबले के बाद रजत पदक जीता।

    यह भी पढ़ें- Asian Boxing Championship: 'गोल्‍डन पंच' लगाने उतरेंगे भारत के चार मुक्‍केबाज, मेडल संख्‍या में होगा इजाफा

    यह भी पढ़ें- प्रीति ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता को किया 'नॉकआउट', निकहत और लवलीना को मिली हार