Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Asian Boxing Championship: 'गोल्‍डन पंच' लगाने उतरेंगे भारत के चार मुक्‍केबाज, मेडल संख्‍या में होगा इजाफा

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 08:43 PM (IST)

    भारतीय मुक्‍केबाजों का एशियाई मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। चार मुक्‍केबाजों ने फाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। ...और पढ़ें

    सचिन सिवाच

    सचिन सिवाच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रेट्र, उलानबटोर। मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गईं है। वहीं विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) और सचिन सिवाच (60 किग्रा) ने भी फाइनल में जगह बनाई है। अब यह चारों मुक्केबाज फाइनल में स्वर्ण के लिए पंच लगाएंगे।

    इसके साथ ही टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक के लिए खेलने वाले भारतीय मुक्केबाजों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। वहीं आकाश (75 किग्रा), लोकेश (85 किग्रा), नरेंदर बेरवाल (90 प्लस) और हर्ष चौधरी (90 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

    महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने थाईलैंड की थिपसाशा योदवारी को 4-1 से हराया। अब उनका सामना मंगोलिया की मुक्केबाज नोमुंदारी एंख अमगालान से होगा। वहीं जैस्मीन ने 57 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान की निजिना उक्तामोवा को 3-2 से हराया।

    अब वह थाईलैंड की पुनरावी रयूनरोस से खेलेंगी। पुरूष वर्ग में विश्वनाथ ने जोर्डन के हुताइफा एशिश को 5-0 से हराया। विश्व कप पदक विजेता सचिन ने थाईलैंड के साकदा रूआमथाम को 4-1 से मात दी।

    हालांकि, भारत के आकाश को उजबेकिस्तान के जावोखिर अब्दुरखिमोव ने 4-1 से हराया, जबकि लोकेश उजबेकिस्तान के जासुरबेक युलदोशेव से 5-0 से हार गए। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंदर को चीन के बायिकेवुजी दानाबीके ने 4-1 से हराया और हर्ष चौधरी को ताजिकिस्तान के परवेज करीमोव ने 4-1 से मात दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Asian Boxing Championships: संजार ताशकेंबे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे विश्वनाथ सुरेश

    यह भी पढ़ें- प्रीति ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता को किया 'नॉकआउट', निकहत और लवलीना को मिली हार