Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2026 Medal Tally: ऑस्‍ट्रेलिया ने 80 तो इंग्‍लैंड ने जीते 43 पदक, जानें मेडल टैली में कहां है भारत

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:42 PM (IST)

    भारत के लिए झांडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर पदकों का खाता खोला। ...और पढ़ें

    मीराबाई चानू

    मीराबाई चानू

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 122 भारतीय एथलीट मेडल जीतने के इरादे से उतरे हैं। भारत 8 सामान्य खेलों में पदक की चुनौती पेश कर रहा है।

    इनमें एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, लॉन बाउल्स, मुक्केबाजी, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइकिलिंग और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। इतना ही नहीं भारतीय खिलाड़ी 5 पैरा स्पर्धाओं में भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।

    झांडू कुमार ने खोला खाता

    ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही लवलीना बोरगोहेन को महिला 75 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में बाई मिला और भारत का पदक पक्‍का हो गया। इस बार भारत के लिए झांडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर पदकों का खाता खोला। इसके बाद ऋषिकांत सिंह मेडल जीतने वाले पहले एबल-बॉडीड भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने मेंस 60 KG वेटलिफ्टिंग में सिल्‍वर मेडल अपने नाम किया।

    चानू ने जीता पहला गोल्‍ड

    स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिला 48 किग्रा वर्ग में गोल्‍ड मेडल जीतकर भारत को ग्लासगो 2026 का पहला पीला तमगा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। चानू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्‍ड मेडल जीतने का कारनामा किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 12 मेडल जीत चुका है और 9वें स्‍थान पर है। भारत ने 2 गोल्‍ड, 7 सिल्‍वर और 3 कांस्य पदक जीते हैं। 80 पदक के साथ ऑस्‍ट्रेलिया मेडल टेली में टॉप पर है।

    खबरें और भी

    ऑस्‍ट्रेलिया टॉप पर

    • ऑस्‍ट्रेलिया: 80 मेडल
    • कनाडा: 35 मेडल
    • इंग्‍लैंड: 43 मेडल
    • स्‍कॉटलैंड: 15 मेडल
    • नाइजीरिया: 12 मेडल
    • मलेशिया: 10 मेडल
    • साउथ अफ्रीका: 16 मेडल
    • न्‍यूजीलैंड: 13 मेडल
    • भारत: 12 मेडल

    भारतीय पदक विजेता 

    नम्बर एथलीट इवेंट खेल मेडल
    1 ऋषिकांत सिंह मेंस 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
    2 झंडू कुमार मेंस हेविवेट पैरा पावरलिफ्टिंग ब्रॉन्ज
    3 मीराबाई चानू विमंस  48 किग्रा वेटलिफ्टिंग गोल्ड
    4 मुथुपांडी राजा मेंस 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
    5 ज्ञानेश्वरी यादव विमंस 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
    6 बिंदियारानी देवी विमंस 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग ब्रॉन्ज
    7 शर्मिला विमंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स गोल्ड
    8 सर्वेश कुशारे मेंस हाई जंप एथलेटिक्स सिल्वर
    9 शिल्पा के शायला विमंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
    10 वल्लुरी अजय बाबू मेंस 79 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
    11 हरजिंदर कौर विमंस 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
    12 गुलवीर सिंह मेंस 10000मी एथलेटिक्स सिल्वर

    यह भी पढ़ें- CWG 2026 India Schedule, Day 7: मुरली श्रीशंकर जीत सकते हैं सोना, एथलेटिक्स में सात मेडल दांव पर

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में दिलाया 7वां पदक, महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग में जीती चांदी