Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2026: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में दिलाया 7वां पदक, महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग में जीती चांदी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:35 AM (GMT+05:30)

    मंगलवार रात हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। यह भारोत्तोलन में भारत का सातवां पदक है। ...और पढ़ें

    हरजिंदर कौर

    हरजिंदर कौर

    HighLights

    1. स्नैच में 101 और क्लीन एंड जर्क में 126KG वजन उठाया

    2. कनाडा की चार्लोट सिमोने गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया

    3. हरजिंदर ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलकों का दबदबा मंगलवार को भी जारी रहा। मीराबाई चानू, ऋषिकांत सिंह, राजा मुथुपांडी, ज्ञानेश्वरी देवी, बिंदिया रानी और अजय बाबू के बाद मंगलवार रात हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। यह भारोत्तोलन में भारत का सातवां पदक है।

    पंजाब के नाभा की 29 वर्षीय भारोत्तोलक हरजिंदर ने स्नैच में 101 और क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों में रिकार्ड बनाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। हरजिंदर ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था और इस बार वह अपने पदक का रंग बदलने में सफल रहीं।

    इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कनाडा की चार्लोट सिमोने के नाम रहा, जिन्होंने स्नैच में 108 और क्लीन एंड जर्क में 132 किलोग्राम वजन उठाकर नया राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड बनाया। कांस्य पदक आस्ट्रेलिया की नया फेबे हैमेन ने जीता।

    मामूली अंतर से स्वर्ण चूक गए भारोत्तोलक अजय

    इससे पहले सोमवार देर रात भारत के वल्लुरी अजय बाबू ने राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार रात पुरुषों के 79 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारोत्तोलन में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रहने वाले 21 वर्षीय अजय बाबू ने स्नैच में 149 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 181 किग्रा वजन उठाकर कुल 330 किग्रा का भार दर्ज किया। उन्होंने दोनों वर्गों में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन स्वर्ण पदक से वह मामूली अंतर से चूक गए।

    खबरें और भी

    मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने कुल 331 किग्रा (147 किग्रा स्नैच और 184 किग्रा क्लीन एवं जर्क) उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इंग्लैंड के क्रिस मरे ने कुल 325 किग्रा भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया।यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जहां हिदायत ने पहले क्लीन एवं जर्क में 181 किग्रा उठाकर खेलों का रिकार्ड बनाया, लेकिन कुछ ही क्षण बाद अजय बाबू ने अपने अंतिम प्रयास में 181 किग्रा उठाकर रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और कुल भार 330 किग्रा तक पहुंचा दिया।

    मलेशिया के खिलाड़ी ने हालांकि अंतिम प्रयास में 184 किग्रा उठाकर फिर रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण अपने नाम कर लिया। इससे पहले स्नैच वर्ग में अजय बाबू ने शुरुआत 145 किग्रा के सफल प्रयास से की। दूसरे प्रयास में 149 किग्रा उठाने में विफल रहने के बाद उन्होंने अंतिम प्रयास में वापसी करते हुए वही भार सफलतापूर्वक उठाया और नया खेल रिकॉर्ड बनाया। स्नैच के बाद वह इंग्लैंड के क्रिस मरे (148 किग्रा) और मलेशिया के हिदायत (147 किग्रा) से आगे थे।

    यह भी पढ़ें- CWG 2026 India Schedule, Day 7: मुरली श्रीशंकर जीत सकते हैं सोना, एथलेटिक्स में सात मेडल दांव पर

    यह भी पढ़ें- 'मेरी मां ने दुनिया के ताने सुनकर भी मेरा साथ दिया...', कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर बोलीं शर्मिला