Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुकेश-प्रगनानंद और वैशाली करेंगे भारतीय चुनौती की अगुआई, फिडे शतरंज ओलिंपियाड के लिए भारतीय टीम की घोषणा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:54 PM (IST)

    डी. गुकेश, आर. प्रगनानंद और महिला कैंडिडेट्स विजेता आर. वैशाली की अगुआई में भारत ने 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले फिडे शतरंज ...और पढ़ें

    डी. गुकेश

    डी. गुकेश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली, पीटीआई। विश्व चैंपियन डी. गुकेश, शानदार फार्म में चल रहे आर. प्रगनानंद और महिला कैंडिडेट्स विजेता आर. वैशाली की अगुआई में भारत ने 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले फिडे शतरंज ओलिंपियाड के लिए मजबूत टीम की घोषणा की है।

    भारतीय पुरुष और महिला दोनों वर्ग में मौजूदा चैंपियन हैं। पांच-पांच सदस्यीय दोनों टीमों ने 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग का खिताब जीता था। इस बार ओपन वर्ग की टीम में गुकेश, प्रगनानंद के अलावा अर्जुन एरिगेसी, निहाल सरीन और विदित गुजराती को शामिल किया गया है।

    सरीन 2024 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं थे। महिला टीम में देश की शीर्ष खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम में कोनेरू हंपी, आर. वैशाली, विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी शामिल हैं। इसमें से हंपी और सविता श्री 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में शामिल नहीं थे।

    20 वर्षीय प्रगनानंद इस समय शानदार लय में हैं। उन्होंने जून में नार्वे शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इस दौरान उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन सहित गुकेश को भी हराया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रगनानंद से सीख लेकर दमदार वापसी की कोशिश करें गुकेश, विश्‍वनाथन आनंद ने दिया अहम सुझाव

    यह भी पढ़ें- प्रगनानंद हैं कार्लसन से भी ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी, पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा दावा