Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games 2023: पुरुषों की भारतीय तिकड़ी ने तोड़ा बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 50 मीटर राइफल में जीता गोल्ड मेडल

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 08:51 AM (GMT+05:30)

    एशियाई खेलों में भारत का दबदबा कायम है। भारत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल में देश को एक और मेडल दिलाया। भारतीय पुरुष तिकड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर स ...और पढ़ें

    पुरुषों की 50 मीटर राइफल में भारतीय तिकड़ी ने यह कमाल किया। फोटो- एक्स से साभार
    पुरुषों की 50 मीटर राइफल में भारतीय तिकड़ी ने यह कमाल किया। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. भारतीय शूटरों ने छठे दिन देश को सातवां गोल्ड मेडल दिलाया
    2. पुरुषों की 50 मीटर राइफल में भारतीय तिकड़ी ने यह कमाल किया
    3. साथ ही भारतीय तिकड़ी ने बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India Won gold medal in Shooting: एशियाई खेलों में भारत का दबदबा कायम है। भारत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल में देश को एक और मेडल दिलाया। भारतीय पुरुष तिकड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण ने यह कारनामा किया है।

    भारतीय तिकड़ी ने जीता गोल्ड मेडल-

    छठे दिन पहले भारत को महिला टीम ने सफलता दिलाई। इसके बाद पुरुषों में ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण ने पुरुषों पहले स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल देश के नाम किया। भारत का स्कोर 1769 रहा। 

    दो ने किया व्यक्तिगत के लिए क्वालीफाई-

    कुसाले और तोमर ने व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। कुसाले ने कुल 591 प्वाइंट्स के साथ क्वालिफिकेशन में के लिए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, तोमर दूसरे स्थान पर रहे। भारत ने निशानेबाजी में 15वां मेडल अपने नाम किया है।  

    चीन ने जीता सिल्वर-

    इसके बाद चीन ने 1763 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। कोरिया गणराज्य ने 1748 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत ने सबसे ज्यादा 1769 प्वाइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Asian Games: जीत के बाद फूट-फूट कर रोईं Roshibina, मणिपुर हिंसा के कारण परिवार से महीनों दूर रहकर बनीं चैंपियन

    भारत ने बनाया रिकॉर्ड-

    पिछले साल भारत ने पेरू में बनाए गए संयुक्त राज्य अमेरिका के पिछले रिकॉर्ड को आठ प्वाइंट्स से पीछे छोड़ते हुए 1769 का शानदार स्कोर हासिल किया। चीन ने 1763 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि कोरिया गणराज्य ने 1748 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अर्जित किया।

    चौथे स्थान पर भारत-

    इसके साथ ही भारत प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। भारत ने 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 12 ही ब्रॉन्ज मेडल जीते है। इसके साथ कुल मेडल की संख्या 31 हो गई है। 

    ये भी पढ़ें- Asian Games: शूटिंग में देश की बेटियों का बोलबाला, छठे दिन झोली में आए तीन गोल्ड-सिल्वर मेडल