Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय मूल के बच्चों का ब्रिटेन में डंका, बोधना और 17 वर्षीय श्रेयस ने जीती 2026 ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:06 PM (IST)

    भारतीय मूल की 11 वर्षीय बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रायल ने 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीती। बोधना ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला शतरंज चै ...और पढ़ें

    बोधना सिवानंदन

    बोधना सिवानंदन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, लंदन। भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रायल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया।

    कोवेंट्री में रविवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में बोधना ब्रिटेन की अब तक की सबसे कम उम्र की महिला शतरंज चैंपियन बन गईं। मुकाबले के दौरान दर्शक उन्हें प्यार से गोधना कहकर उत्साहित कर रहे थे। उन्होंने आयरलैंड की 14 वर्षीय उभरती हुई खिलाड़ी त्रिशा कन्यमाराला को रोमांचक रैपिड शतरंज प्लेबाफ में हराकर खिताब अपने नाम किया।

    प्रतिभा बोधना ने दिग्गज को बनाया अपना फैन

    इंग्लिश चेस फेडरेशन (ईसीएफ) के लिए कमेंट्री कर रहे ग्रैंडमास्टर डैनी गोर्माली ने कहा कि अविश्वसनीय। बोधना जीत गई हैं। वह कमाल की खिलाड़ी हैं, एक ऐसी प्रतिभा जो पीढ़ी में एक बार ही देखने को मिलती है। शतरंज के तेज प्रारूपों में वह पहले ही यूके ओपन महिला ब्लिट्ज चैंपियन और संयुक्त ब्रिटिश महिला रैपिड चैंपियन बन चुकी हैं।

    अब क्लासिकल प्रारूप की इस जीत के साथ 11 वर्षीय बोधना ने शानदार हैटट्रिक पूरी कर ली है। इस चैंपियनशिप में उनकी एकमात्र हार छठे दौर में श्रेयस रायल के विरुद्ध हुई। वहीं श्रेयस ने नौ दौर के बाद तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर कुल अंक से ब्रिटिश खिताब अपने नाम किया।

    यह भी पढ़ें- प्रगनानंद ने जीता सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट

    यह भी पढ़ें- शतरंज के बोर्ड पर प्रगनानंद का जादू: सेंट लुइस रैपिड में दिग्गजों को पछाड़कर किया टॉप, GCT फाइनल की उम्मीदें कायम

    खबरें और भी