Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रगनानंद ने जीता सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:58 AM (IST)

    भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने अपना पहला सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब जीता, जिससे ग्रैंड फाइनल में उनकी जगह पक्की हो गई है। वही ...और पढ़ें

    आर प्रगनानंद ने जीता खिताब

    आर प्रगनानंद ने जीता खिताब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, सेंट लुई (अमेरिका): भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक राउंड शेष रहते ही अपना पहला सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने कुल 23.5 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया।

    उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदी तथा विश्व चैंपियनशिप के चक्र के दावेदारों में से एक उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को पर्याप्त अंतर से पीछे छोड़ा। प्रगनानंद ने ग्रैंड शतरंज टूर के आखिरी रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के अंतिम दिन एक भी मैच नहीं गंवाया।

    ग्रैंड फाइनल में जगह हुई पक्की

    उन्होंने ग्रैंड शतरंज टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जिससे इस साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की हो गई है। इस भारतीय खिलाड़ी को अब क्लासिकल प्रणाली के तहत खेले जाने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में भी अपनी यही फॉर्म बरकरार रखनी होगी। सिंदारोव के विरुद्ध मामूली बढ़त के साथ रैपिड वर्ग में जीत हासिल करने के बाद प्रज्ञाननंदा ने ब्लिट्ज में केवल एक गेम हारा।

    उन्होंने इस वर्ग में संभावित 18 में से 11.5 अंक प्राप्त किए। सिंदारोव रैपिड वर्ग में प्रगनानंद से पूरे एक अंक से पीछे रहे। उन्हें 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा, जबकि अमेरिका के वेस्ली सो 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    खबरें और भी

    आरित ने दूसरा आइएम नार्म किया हासिल

    भारत के दस वर्षीय आरित कपिल ने सर्बिया में रुदार जीएम क्लोज्ड शतरंज टूर्नामेंट में एक राउंड शेष रहते हुए अपना दूसरा इंटरनेशनल मास्टर (आइएम) नार्म हासिल किया। सर्बिया के आइएम किरिल क्लुकिन और बुल्गारिया के निक्कोलोव मोमचिन के विरुद्ध शानदार जीत से शुरुआत करते हुए आरित ने बुल्गारिया के ग्रैंडमास्टर रादोस्लाव दिमित्रोव को भी हराया। उन्होंने अगले चार राउंड ड्रा खेलकर अपना दूसरा आइएम नार्म सुनिश्चित किया।

    आरित अब इंटरनेशनल मास्टर बनने से सिर्फ एक नार्म दूर हैं। वह अगले महीने 11 साल के हो जाएंगे। पिछले साल नार्वे के विश्व नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के साथ ड्रा खेलने वाले इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता साबित की। अभी वह संभावित आठ में से 5.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

     

    यह भी पढ़ें- भारत का 'चतुरंग' कैसे बना यूरोप का 'चेस'? बहुत दिलचस्प है शतरंज का 1500 साल पुराना इतिहास