CWG 2026: दर्जी के बेटे ने ग्लास्गो में बढ़ाया भारत का मान, सिल्वर जीत लवप्रीत ने बना दिया गजब रिकॉर्ड
ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत के लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 110 किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग मुकाबले में सिल्वर मेडल अपने ना ...और पढ़ें
HighLights
लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
महज एक किलोग्राम से गोल्ड से चूके
लवप्रीत सिंह ने बदला अपने मेडल का रंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो में भारत के वेटलिफ्टरों ने दमदार खेल दिखाया और देश की झोली में मेडल डाले हैं। ऐसा ही एक नाम है लवप्रीत सिंह का जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 110 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 28 साल का ये खिलाड़ी महज एक किलोग्राम से पदक जीतने से चूक गया। लवप्रीत ने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाते हुए चांदी का तमगा अपने नाम किया।
लवप्रीत ने स्नैच में 176 किलोग्राम वजन उठाया और कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 212 किलोग्राम वजन उठाया। न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू ने 389 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 166 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 223 किलोग्राम वजन उठाया। इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रीफिथ 356 किलोग्राम वजन उठाने के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। उन्होंने स्नैच में 165 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 191 किलोग्राम वजन उठाया।
पंजाब के पुत्तर ने बदला मेडल का रंग
लवप्रीत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इस बार उन्होंने अपने पदक का रंग बदला। इसी के साथ भारत ने वेटलिफ्टिंग में इन खेलों में इस साल कुल आठ पदक अपने नाम किए जिसमें से एक गोल्ड, छह सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है।
Result Update🚨: Weightlifting Men's +110KG
— SAI Media (@Media_SAI) July 30, 2026
Lovepreet Singh powers to a Silver with a total lift of 388kg, adding India's 8th Weightlifting medal at the Commonwealth Games.
He also rewrites the Games record books with a 176kg Snatch, setting a new Commonwealth Games record.… pic.twitter.com/sJgrbtwhaF
लवप्रीत पंजाब के बाल सिकंदर गांव से आते हैं जो अमृतसर में पड़ता है। उनके पिता दर्जी हैं और दादाजी सब्जी बेचने का काम करते हैं। परिवार वालों ने लवप्रीत को खेलने के लिए प्रेरित किया और 13 साल की उम्र में उन्होंने वेटलिफ्टिंग चुनी। कड़ी मेहनत के साथ वह भारत के शानदार वेटलिफ्टरों में गिने जाने लगे।
खबरें और भी
Congratulations to Lovepreet Singh on clinching the Silver Medal in the Men's 110+ kg weightlifting event at the Commonwealth Games with a total lift of 388kg.#Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/pYffsUZdeS
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 30, 2026
खेल मंत्री ने दी बधाई
लवप्रीत को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "लवप्रीत सिंह को कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पुरुषों के 110 किलोग्राम भारवर्ग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई।"