Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं देश के लिए अब...', दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम ने दिए नए रास्ते पर जाने के संकेत

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:42 PM (GMT+05:30)

    एमसी मैरी कॉम ने भारत को कई यादगार पल दिए हैं। वह छह बार विश्व चैंपियनशिप में विजेता रहीं तो ओलंपिक में भी मेडल जीता। अब ये दिग्गज मुक्केबाज अलग रास्त ...और पढ़ें

    एमसी मैरी कॉम अपना सकती हैं नया रास्ता

    एमसी मैरी कॉम अपना सकती हैं नया रास्ता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने रविवार को कहा कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थीं।

    43 वर्ष की मैरी कॉम ने कहा कि अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिए अब उनकी उम्र निकल चुकी है। उन्होंने संडे ऑन साइकिल्स कार्यक्रम से इतर कहा कि छह विश्व चैंपियनशिप जीतना खास रहा। अब मैं उस उम्र में हूं कि देश के लिये अमैच्योर सर्किट पर नहीं खेल सकती। पेशेवर मुक्केबाजी एक नया मौका हो सकता है।

    अभी कर रही हैं विचार

    उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में सोच रही हूं। मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं ताकि लोगों को बता सकूं कि मैं क्या कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि मैं निजी तौर पर अपनी अकादमी से भी जुड़ी हूं। मैं मणिपुर आती जाती रहती हूं। कई बार मणिपुर के मौजूदा हालात के कारण मुश्किल हो जाती है, लेकिन मैं जब नहीं जा पाती हूं तो भी फोन कॉल से अकादमी का कामकाज देखती हूं।

    अगर मैरी रॉम पेशेवर मुक्केबाजी की तरफ रुख करती हैं तो वह भारत की उन चुनिंदा मुक्केबाजों में से होंगी जो ये रास्ता चुन चुके हैं। सबसे पहले विजेंदर सिंह ने ऐसा किया था। विजेंदर भी ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक-2008 में कांस्य पदक जीता था।

    खबरें और भी

    पूर्व पति के खिलाफ बोलकर आईं थी चर्चा में

    मैरी कॉम कुछ दिन पहले अपने पूर्व पति के ओनलर कोम के खिलाफ बयान देकर चर्चा में आईं थीं। एक टीवी शो में उन्होंने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसे लेकर मैरी कॉम को काफी आलोचना भी सुननी पड़ी थीं। ओनलर ने भी सामने आकर अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया था और मैरी कॉम को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने मैरी कॉम के किसी और के साथ रिलेशनशिप में रहने के आरोप लगाए थे।

    यह भी पढ़ें- मैरी कॉम को भाया मक्का की रोटी और रस की खीर का स्वाद, बोलीं- वेरी टेस्टी डिश...

    यह भी पढ़ें- 'मेरा अधूरा सपना पूरा करेंगे युवा खिलाड़ी'... बागपत में बोलीं मैरी कॉम, बॉक्सिंग एकेडमी खोलने की कही बात