Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई', कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट ने पीएम मोदी के साथ शेयर किया पाकिस्तानी मुक्केबाज का मजेदार किस्सा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:11 PM (IST)

    भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पीएम मोदी से मुलाकात में 2015 के मिलिट्री गेम्स का एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक पाकिस्तानी ...और पढ़ें

    भारतीय मुक्केबाज ने पीएम मोदी के साथ शेयर किया मजेदार किस्सा

    भारतीय मुक्केबाज ने पीएम मोदी के साथ शेयर किया मजेदार किस्सा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पुरुषों की 90 + कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात में पाकिस्तानी मुक्केबाज का एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुन पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

    बेरवाल ने साल 2015 में खेले गए मिलिट्री गेम्स का किस्सा पीएम मोदी से हुई मुलाकात में शेयर किया। इन खेलों में उनका सामना पाकिस्तानी मुक्केबाज से था और दोनों मुकाबले के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

    नरेंद्र नाम से परेशान हो गया था मुक्केबाज

    बेरवाल ने बताया कि जिस पाकिस्तानी मुक्केबाज से उनका सामना था वो नरेंद्र नाम से परेशान हो गया था। बेरवाल ने पीएम मोदी से बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान की बात चल रही है तो मुझे एक किस्सा याद आ गया। 2015 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स थे। पाकिस्तान के साथ मेरी पहली फाइट थी। मिलिट्री वालों का फोन आया कि पाकिस्तान से नहीं हारना है। पहला राउंड में 4-1 से जीत गया। दूसरा राउंड 3-2 से जीत गया, लेकिन मुकाबले के दौरान दोनों के सिर आपस में भिड़ गए तो कट लग गए थे। फाइट तो मैं जीत गया और फिर हम दोनों अस्पताल चले गए टांके लगवाने के लिए।"

    उन्होंने आगे बताया, "2014 में आप पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। 2015 में हमारे साथ जो आर्मी के कोच गए थे उनका नाम भी नरेंद्र राणा था। पाकिस्तानी मुक्केबाज ने काफी देर तक सोचने के बाद मुझसे कहा कि भाईजान एक बात बोलूं। मैंने कहा हां बोलो। तो बोला भाईजान आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई।"

    ये किस्सा सुन पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमतर ठहाके मारे के हंसे। उनके साथ वहां मौजूद बाकी खिलाड़ी भी हंसे।

     

    मोदी की खास मुलाकात

    मोदी ने बीती शाम कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके अनुभव जाने। भारत ने इन खेलों में पदक तालिका में 39 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। जब भी कोई बड़ा खेल आयोजन होता है उससे पहले और बाद में पीएम मोदी खिलाड़ियों से मुलाकात जरूर करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Exclusive: 2025 में चोट के कारण बिस्तर पर थे, 2026 में जीता कॉमनवेल्थ गोल्ड... जूडो चैंपियन Harsh Singh की रोमांचक कहानी

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा पहुंची देहरादून, जोरदार स्वागत और सम्मान