Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026: नीरज चोपड़ा के हिस्से आया सिल्वर, यश वीर ने ब्रॉन्ज जीत किया हैरान; पाकिस्तान के अरशद नदीम का हुआ बुरा हाल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:35 AM (IST)

    पूरे भारत को नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वह सिल्वर मेडल ही जीत सके। वहीं ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम अंतिम-8 में भी जगह ...और पढ़ें

    नीरज चोपड़ा को मिला सिल्वर मेडल

    नीरज चोपड़ा को मिला सिल्वर मेडल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा से ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वो नहीं आया। पुरुषों के जेवलिन थ्रो मुकाबले में नीरज गोल्ड पर निशाना नहीं लगा पाए और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। वहीं इसी इवेंट में हिस्सा लेने वाले एक और भारतीय यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत सभी को हैरान कर दिया।

    नीरज को श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे से हार मिली जो गोल्ड जीतने में सफल रहे। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 89.75 मीटर का थ्रो कर सोने का तमगा अपने नाम किया तो वहीं नीरज ने 85.83 मीटर का थ्रो किया जो उनका इस सीजन का बेस्ट है। यशवीर ने फाइनल राउंड में 85.41 मीटर का थ्रो करते हुए सभी को हैरान किया और मेडल जीत गए।

    पहली बार हुआ ऐसा

    इस इवेंट में रोहित यादव एक और भारतीय थे, लेकिन वह सातवें स्थान पर रहे। ये पहली बार हुआ जब जेवलिन थ्रो के इवेंट में दो भारतीयों ने मेडल अपने नाम किया है। पेरिस ओलंपिक-2024 में नीरज से आगे निकल गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम अंतिम-8 में जगह नहीं बना सके।

    इस तरह जीता मेडल

    2018 के बाद पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में उतर रहे नीरज ने अच्छी शुरुआत की और पहला थ्रो 80.97 मीटर का किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो कर बढ़त ले ली। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने फिर 89.75 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे किया। नीरज दबाव में दिखे और अगली थ्रो उन्होंने 81.29 मीटर का किया। आखिरी के दो प्रयास नीरज के लिए अहम साबित हुए और वह दूसरे स्थान पर रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: एक बेटे की मां और पीएचडी होल्डर सीमा कालीरमन ने मचाया तहलका, रोमांचक मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

    यह भी पढ़ें- Glasgow CWG 2026: 78.37 मीटर भाला फेंककरजौनपुर के रोहित ने फाइनल में बनाई जगह, गांव में जश्न