Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के अधूरे नक्शे पर आवाज बुलंद करने वाली मुक्केबाज लवलीना को पीएम नरेंद्र मोदी से मिली तारीफ, कहा- 'वो वीडियो साधारण नहीं था'

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:45 PM (IST)

    पीएम मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात की और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की भारत के अधूरे नक्शे पर आवाज उठाने के लिए तारीफ की। ...और पढ़ें

    पीएम नरेंद्र मोदी ने की लवलीना की तारीफ

    पीएम नरेंद्र मोदी ने की लवलीना की तारीफ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की भारत का अधूरा नक्शे देख आवाज बुलंद करने के लिए तारीफ की। मोदी ने कहा कि लवलीना ने जो किया है उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

    लवलीना ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खेलों के दौरान लवलीना एक रेस्टोरेंट में थी जिसके नैपकिन पर भारत का नक्शा था लेकिन उसमें पूर्वोत्तर राज्यों का हिस्सा नहीं था। इसके लेकर लवलीना ने सोशल मीडिया पर आवाज बुलंद की थी और अपना रेस्टोरेंट मैनेजर से विरोध भी दर्ज कराया था।

    झगड़ा कर रही थीं क्या?

    खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान मोदी ने लवलीना से पूछा, "क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी? इस पर भारतीय मुक्केबाज मुस्कुरा गईं और कहा कि उन्होंने एक वाजिब मुद्दा उठाया था क्योंकि वह भारत का बिगाड़ हुआ नक्शा देख असहज हो गई थीं।

    उन्होंने कहा, "हम सेलिब्रेट कर रहे थे। वो खुशी का पल था औऱ मुझे वहां भारत का अधूरा नक्शा दिखा। मैंने उनसे शांति से अपनी बात को कहा और उन्होंने उसे बदल दिया।"

    मोदी ने की तारीफ

    मोदी ने भारतीय मुक्केबाज की तारीफ की और कहा कि वह जश्न के मूड में थीं लेकिन फिर भी उन्होंने मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, "जब आप जश्न मना रहे थे, खेल खत्म हो चुके थे तब उस नक्शे के महत्व को समझना, मैं आपसे कह सकता हूं कि वो वीडियो सामान्य नहीं था। उसे लोग लंबे समय याद रखेंगे।"

     

    खबरें और भी

    भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम

    भारत ने इन खेलों में कुल 10 मेडल अपने नाम किए जिसमें से सात गोल्ड मेडल थे। देश के मुक्केबाज इस प्रदर्शन का जश्न मना रहे थे। तभी लवलीना ने नोटिस किया की रेस्टोरेंट के मेन्यू पर भारत का जो नक्शा है उसमें पूर्वोत्तर नहीं है। लवलीना असम से आती हैं जो पूर्वोत्तर में पड़ता है। ये देख लवलीना को हैरानी हुई और उन्होंने मुद्दे को उठाया। उन्होंने रेस्टोरेंट मैनेजर से इस बात की शिकायत की। उनके विरोध के बाद नक्शे को सही किया गया।

    यह भी पढ़ें- 'हर कोई हमसे डर रहा था', मुक्केबाजों ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताई भारत की ताकत की कहानी, ग्लास्गो में दिखाया जलवा

    यह भी पढ़ें- 'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई', कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट ने पीएम मोदी के साथ शेयर किया पाकिस्तानी मुक्केबाज का मजेदार किस्सा